रियलमी लाया सस्ता 5G स्मार्टफोन Realme V3, जानें कितना है दाम

Join Us icon

Realme V3 स्मार्टफोन को चीन में आयोजित हुए वर्चुअल इवेंट में लॉन्च कर दिया गया है। इसी इवेंट के दौरान कंपनी ने अपनी नई Realme X7 सीरीज को भी पेश किया है। वहीं, अगर बात करें रियलमी वी3 की तो यह अभी तक कंपनी का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। फोन का लुव व डिजाइन देखने में बिल्कुल Realme C15 की तरह ही लगता है, जिसे हाल ही में इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था। लेकिन, स्पेसिफिकेशन्स के मामले में Realme V3 काफी अलग है। आइए आगे आपको इस सस्ते 5G फोन की सभी जानकारी देते हैं।

डिसप्ले व डिजाइन

फोन में सेल्फी कैमरे के लिए आगे की तरफ एक नॉच है, जबकि रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप चौकोर आकार में मौजूद है। इसके अलावा डिवाइस में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दाएं पैनल पर फिट है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है। वहीं, फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ बड़ा 6.5-इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) डिसप्ले दिया गया है। वहीं, फोन में 88.7 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो है। इसे भी पढ़ें: 8,999 रुपए में Redmi 9 या Realme C12 कौन सा बजट स्मार्टफोन है बेस्ट?

realme-v3-5g-launched

कैमरा

फोटो और वीडियो कैप्चर करने के लिए Realme V3 में पीछे की ओर तीन कैमरे दिए गए हैं। सेटअप में अपर्चर f/2.2 के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, अपर्चर f/2.4 के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और अपर्चर f/2.4 के साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, फ्रंट में अपर्चर f/2.0 के साथ 8-मेगापिक्सल का सेंसर है, जो नॉच में प्लेस है।

दमदार बैटरी

कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, GPS / A-GPS, Glonass, 3.5 मिमी हैडफ़ोन जैक और चार्जिंग के लिए USB टाइप- C पोर्ट शामिल हैं। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W फास्ट चार्जिंग का लिए सपोर्ट दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 3 सितंबर को लॉन्च होंगे Realme 7 और Realme 7 Pro, 65वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ होगा 64एमपी कैमरा

Realme v3

हार्डवेयर

रियलमी के सस्ते 5जी फोन Realme V3 में MediaTek Dimensity 720 SoC है। MediaTek डाइमेंशन 700 सीरीज़ का उद्देश्य डेली इस्तेमाल किए जाने वाले 5जी स्मार्टफोन्स में बेहतरीन अनुभव प्रदान करना है। यह चिपसेट 5G मॉडेम के साथ पूरी तरह से एक छोटे 7nm चिप में एकीकृत किया गया है। इसके अलावा इसमें 8GB तक की LPDDR4X रैम और 128GB तक की UFS 2.1 स्टोरेज दी गई है।

कीमत

Realme V3 को कंपनी द्वारा 3 कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है। इस डिवाइस के 6GB + 64GB वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 10,700 रुपए), 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,399 (लगभग 15,000 रुपए) और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 17,100 रुपए) है। फोन Blue और Silver कलर ऑप्शन में 17 सितंबर से सेल के लिए आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here