Realme V70, V70s के स्पेसिफिकेशंस, इमेज आई सामने, जल्द हो सकते हैं ये फोंस लॉन्च

रियलमी आने वाले दिनों में अपनी वी70 सीरीज लेकर आ सकता है यह पूर्व में चीन में आई वी60 सीरीज के सक्सेसर के रूप में आ सकती है। फिलहाल आगामी श्रृंखला के दो मॉडल Realme V70 और Realme V70s को चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। जिससे इनके जल्द लॉन्च होने और डिजाइन सहित स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी मिली है। आइए, आगे आपको मोबाइल्स की डिटेल्स बताते हैं।
Realme V70, Realme V70s स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिजाइन: Realme V70 और V70s का माप 165.7 x 76.22 x 8.16 मिमी और वजन 193 ग्राम बताया गया है।
- डिस्प्ले: दोनों फोन 6.67-इंच IPS LCD स्क्रीन से लैस हो सकते हैं जिसका रिजॉल्यूशन 720 x 1604 पिक्सल है।
- कैमरा: इन स्मार्टफोन में कैमरे की बात करें सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है, जबकि बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है।
- चिपसेट: ये डिवाइस मीडियाटेक MT6835V चिपसेट द्वारा संचालित होने की बात सामने आई है, जो डाइमेंशन 6100 प्लस लग रहा है। जबकि पूर्व मॉडल में 6300 SoC दिया गया था।
- स्टोरेज: V70 और V70s 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आ सकते हैं।
- बैटरी: दोनों स्मार्टफोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी मिल सकती है। ये 3C सर्टिफिकेशन के अनुसार 15W चार्जिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।
- सॉफ्टवेयर: दोनों डिवाइस के Realme Ui 6-आधारित Android 15 पर चलने की उम्मीद है।
- अन्य: अतिरिक्त सुविधाओं में एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, एक USB-C पोर्ट और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल किया जा सकता है।
- कलर ऑप्शन: दोनों स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन – ब्लैक बेसाल्ट और ग्रीन बेसाल्ट में उपलब्ध किए जा सकते हैं।
Realme V70, Realme V70s की कीमत (लीक)
लिस्टिंग के अनुसार, Realme ब्रांड के दोनों फोन V70 और V70s ग्राहकों के लिए दो स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इनकी कीमत में हल्का फुल्का अंतर हो सकता है। हालांकि ये कीमत केवल संभावित हैं, क्योंकि Realme ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया है।
Realme V70
- 8GB + 256GB वैरियंट 1,499 युआन यानी करीब 17,900 रुपये
- 6GB + 128GB वैरियंट 1,199 युआन यानी करीब 14,310 रुपये
Realme V70s
- 8GB + 256GB ऑप्शन 1,899 युआन यानी लगभग 22,600 रुपये
- 6GB + 128GB स्टोरेज 1,499 युआन यानी लगभग 17,900 रुपये