
Realme इंडिया में X50 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। हाल ही में Realme ने अपने पहले 5जी स्मार्टफोन को लेकर खुलासा किया था कि एक्स50 5जी में क्वालकॉम द्वारा हाल ही में पेश किए गए स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर इंटीग्रेटेड 5जी मॉडम के साथ आता है।
Xiaomi ने हाल ही में स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस Redmi K30 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं अब Realme X50 5G का रेंडर सामने आया है, जिसमें फोन के रिया का डिजाइन लीक हुआ है। इससे पहले कंपनी खुद ही फोन के फ्रंट डिजाइन की जानकारी दे चुकी है। फोन के फ्रंट पैनल पर डुअल पंच होल डिजाइन होगा। अगर बात करें रियर की तो Realme X50 में क्वाड रियर कैमरा सपोर्ट होगा। इसे भी पढ़ें: 7 शानदार फोल्डेबल फोन जो 2020 में होंगे लॉन्च
लीक रेंडर के अनुसार Realme X50 5G में क्वाड-रियर कैमरा होगा जो कि बैक में वर्टिकल प्लेस्ड होगा। वहीं, बैक में पेरीस्कोप लेंस भी मौजूद होगा। रेंडर में सामने आया है कि फोन में पंच होल डिसप्ले और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इस रेंडर को LeaksFactory ने पबलिश किया है। इतना ही नहीं इस साइट में फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक की गई हैं।
Realme X50 की स्पेसिफिकेशन्स
Realme X50 5G में स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट होगा जो कि पहले ही कंपनी द्वारा कंफर्म किया जा चुका है। वहीं, फोन में 12GB रैम और 128GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इससे पहले सामने आया था कि फोन में 60-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। लेकिन, नई लीक में बताया जा रहा है कि कंपनी इस फोन में 108-मेगापिक्सल सेंसर यूज करेगी जो कि सैमसंग का होगा। इलरे अलावा डिवाइस में 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट ColorOS 7 होगा।
इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। लेकिन, फिलहाल अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा। इसके अलावा LeaksFactory ने अपने सोर्स के दम पर दावा किया है कि Realme X50 5G को 2020 फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है।
















