iQOO नहीं Realme ला रहा इंडिया का पहला 5G फोन X50 Pro, 24 फरवरी को होगा लॉन्च

Join Us icon

iQoo ने हाल ही में घोषणा की है थी कि वह 25 फरवरी को इंडिया में अपना पहला iQoo 3 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी अब तक इसे इंडिया के पहले 5जी फोन होने का दावा कर रही थी। लेकिन, अब Realme यहां बाजी मारती दिखाई दे रही है। दरअसल, रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने ट्विट कर यह साफ कर दिया है कि कंपनी 24 फरवरी को इंडिया के पहले 5G फोन को पेश करने वाली है। ध्यान रहे इसी दिन यह फोन मैड्रिड शहर से ऑनलाइन ब्रॉडकास्टिंग के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

बता दें कि Realme X50 Pro 5G को शुरुआत में बार्सिलोना में होने वाले MWC 2020 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते इस टेक्नोलॉजी इवेंट को रद्द कर दिया गया। इसके अलावा फोन को 90Hz सुपर एमोलेड डिसप्ले जो कि हाई रिफ्रेश रेट से लैस होगा। बता दें कि हाल ही में रियलमी ने एक पोस्टर को साझा कर बताया था कि फोन 65W सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आएगा।

इसके अलावा चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक पोस्टर जारी हुई है, जिससे पुष्टी हुई है कि स्मार्टफोन में 6 कैमरा देगी जो कि 20एक्स जूम सपोर्ट के साथ आएंगे। वीबो पर सामने आए पोस्टर के अनुसार डिवाइस के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप और रियर पर डुअल सेल्फी कैमरा होगा।
realme-x50
Realme X50 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

Realme X50 Pro में सुपर ऐमोलेड डिसप्ले 90Hz रिफ्रेश रेट होगा। इसेक अलावा स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 SoC और 5G सपोर्ट दिया जाएगा। Realme का प्लान है कि वह इंडिया में iQOO 3 के लॉन्च से पहले इस फोन को पेश कर इंडिया के पहले 5जी फोन का खिताब Realme X50 Pro के नाम कर दे। इसके अलावा उम्मीद की जा रही है कि Realme X50 Pro में 8GB LPDDR5 रैम होगी। वहीं, अफवाह है कि फोन में नया 64MP सोनी IMX686 सेंसर मेन कैमरा होगा।

बता दें कि कंपनी ने Realme X50 5G को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था, लेकिन उसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट शामिल है। हाल ही में सामने आए टीजर के अनुसार Realme के अपकमिंग फोन में 65 वॉट सुपरडार्ट चार्ज सपोर्ट शामिल होने की भी पुष्टी की है। यह कंपनी की फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है और इसके आउटपुट से पता चलता है कि यह टेक्नोलॉजी फोन की बैटरी को निसंदेह बहुत जल्दी चार्ज करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here