अभी नहीं! 1 महीने बाद लें 5G फोन, होंगे ये 5 फायदे

यदि आप एक महीने बाद 5G फोन की खरीदारी करते हैं तो आपके लिए बहुत कुछ बदल जाएगा और कई चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। आगे हमने ऐसे ही 5 कारणों का जिक्र किया है कि यदि आप एक महीने बाद 5G फोन लेंगे तो क्या फायदे होंगे।

Join Us icon

यदि आप फोन लेने और खास कर 5G फोन लेने का प्लान बना रह हैं तो शायद यह सही समय नहीं है। परंतु अगर आप एक महीने बाद 5G फोन लेते हैं तो आपके लिए शायद ज्यादा फायदेमंद होगा। मेरी इन बातों को सुनकर आपको थोड़ा अजीब जरूर लगा होगा कि आखिर एक महीने में क्या ऐसी चीजें बदल जाएंगी जिससे कि 5G फोन लेना बेहतर हो जाएगा? क्योंकि आप यही कहेंगे कि पिछले 2-3 सालों से भारत में 5G फोन की सेल हो रही है ऐसे में यदि अभी खरीदारी करें तो क्या नुकसान हो सकता है? यहां मैं कहूंगा कि भले ही पिछले कुछ सालों से भारत में 5G फोन की सेल हो रही हो लेकिन आप भी यह जानते हैं कि उनका अब तक कोई फायदा नहीं रहा है। वे सिर्फ नाम के 5G हैं उनमें 4G सिम ही चल रहे हैं। इससे भी ज्यादा, भले ही कुछ लोगों के पास 5G फोन है लेकिन वे दावे से यह नहीं कह सकते है कि भारत में जब 5G सर्विस आ जाएगी तो उनका फोन काम करेगा ही? परंतु यदि आप एक महीने बाद 5G फोन की खरीदारी करते हैं तो आपके लिए बहुत कुछ बदल जाएगा और कई चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। आगे हमने ऐसे ही 5 कारणों का जिक्र किया है कि यदि आप एक महीने बाद 5G फोन लेंगे तो क्या फायदे होंगे।

होंगे ये 5 फायदे

  1. 5G बैंड हो जाएगा स्पष्ट
  2. अगस्त में ढेर सारे नए 5G फोन हो रहे हैं लॉन्च
  3. 5G Price का हो जाएगा अंदाजा
  4. 5G SIM प्राइस और अपग्रेड की होगी खबर
  5. 4G की तरह नहीं आएगी 5जी

 

1- 5G बैंड हो जाएगा स्पष्ट

जैसा कि हमने पहले ही कहा कि जिन लोगों ने 5जी फोन कुछ साल पहले ही ले लिया है वे स्पष्ट रूप से नहीं कह सकते कि भारत में जब भी 5जी सर्विस आएगी तब वे 5जी का उपयोेग कर पाएंगे या नहीं। क्योंकि अब तक यह स्पष्ट ही नहीं है कि भारत में किस बैंड पर 5जी सर्विस शुरू होगी। परंतु 26 जुलाई के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि 5जी के लिए भारत में कौन सी तकनीक काम करने वाली है और किसी बैंड पर कौन सा ऑपरेटर सर्विस देगा। इसे भी पढ़ें: 26 जुलाई को हो रहा 5G ऑक्शन, जानें कैसे मिलेगा 5G सिम, क्या होंगे प्लान और कौन करेगा पहले लॉन्च

5g network allocated to jio airtel vodafone and mtnl for testing purpose

भारत सरकार द्वारा 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी को मंजूरी दे दी गई है और यह नीलामी 26 जुलाई से शुरू होने वाली है। कुछ दिनों में ही नीलामी खत्म हो जाएगी और पता चल जाएगा कि किसे कितना और कौन सा स्पेक्ट्रम बैंड मिला है। ऐसे में 5जी फोन की खरीदारी आसान हो जाएगी। आप स्मार्टफोन की खरीदारी के वक्त पता कर पाएंगे कि फोन में भारतीय 5जी बैंड का सपोर्ट है या नहीं। इसलिए यदि एक महीने रुक जाएं तो ज्यादा फायदेमंद होगा।

2- अगस्त में ढेर सारे नए फोन हो रहे हैं लॉन्च

अगस्त से भारत में त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है और इस दौरान सभी कंपनियां अपने नए फोन और ऑफर्स को लेकर आती हैं। वैसे तो फोन का लॉन्च पूरे साल लगा होता है लेकिन जुलाई के अंत और अगस्त में ढेर सारे फोन लॉन्च होने वाले हैं। इनमें कम रेंज के 5जी फोन से लेकर फ्लैगशिप फोन भी शामिल है। ऐसे में यदि आप एक महीने रुक जाएं तो नेटवर्क बैंड स्पष्ट हो जाएगा और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला फोन भी ले पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Airtel 109 रु में 30 दिन वैलिडिटी, जानें क्या है Jio का हाल

5G Phone under 15000

जुलाई के अंत और अगस्त महीने में जो फोन लॉन्च होने वाले हैं उनमें Oppo Reno 8 series, Iqoo 9T, XIaomi 12s, Redmi K5oi, Vivo V25 सीरीज, Samsung Galaxy F4 Fold, Galaxy F4 Flip, Samsung Galaxy M13 , Realme GT Neo 3T, Motorola G62, Motorola Edge 30 Ultra और Google Pixel 6 सहित कई फोन लॉन्च होने वाले हैं।

3- 5G प्राइस का हो जाएगा अंदाजा

नेटवर्क और फोन की बात तो हमने कर ली लेकिन अब बारी आती है 5G Price in India के प्राइस की। तो यहां सबसे पहले यही कहूंगा कि खबर है कि 15 अगस्त से भारत में 5जी सर्विस शुरू की जा सकती है और उस दौरान कंपनियां अपने 5G Price और 5G Recharge Plan की घोषणा कर सकती हैं। रही बात प्राइस की तो इंडिया में इसे लेकर सिर्फ यही खबर है कि वर्ल्ड में सबसे सस्ता होगा लेकिन किसी को नहीं मालूम है कि कितना होगा, या यूं कहें कि 4जी से कितना महंगा होगा। ऐसे में यदि आप अभी से 5जी फोन लेते हैं और सर्विस बहुत महंगी हुई तो फोन का कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए यदि एक महीना आप रुक जाएं तो 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी के बाद प्राइस को लेकर भी काफी कुछ मालूम चल जाएगा और फिर आपके लिए सही 5जी फोन का चुनाव करना आसान हो जाएगा।

4- 5G SIM के प्राइस और अपग्रेड की होगी खबर

5जी सर्विस आने के बाद आपको अपना सिम भी अपग्रेड करना होगा। क्योंकि ये 4G सिम 5G के लिए काम नहीं करेंगे। 5जी सर्विस की घोषणा के साथ ही नए सिम और सिम अपग्रेड के लिए ऑफर्स की जानकारी भी मिल जाएगी जो कि फिलहाल स्पष्ट नहीं है। इसलिए फिलहाल सिर्फ 5जी फोन लेकर घुमने से अच्छा है कि थोड़े समय बाद ऐसा फोन लें जिसके मुख्य फीचर का कम से कम आप उपयोग कर पाएं।

samsung-galaxy-note-20-ultra-5g-review-in-hindi

5- 4G की तरह नहीं आएगी 5G

भारत में 4जी सर्विस बहुत ही धमाकेदार तरीके से आई थी। जियो ने एक बारे में पूरे देश में 4जी को लॉन्च कर दिया था और फ्री में सिम और सर्विस मुहैया कराया था। परंतु 5जी सर्विस को लेकर ऐसा नहीं होने वाला है। फिलहाल भारत सरकार से जो जानकारी आई थी उसके अनुसार 5जी सर्विस देश के 13 शहरों से शुरू होगी। याद रहे 13 शहरों से शुरू होगी न की 13 राज्यों से। यानी कि बहुत छोटे स्तर पर यह सर्विस शुरू होने वाली है। इसलिए थोड़ा इंतजार कर लें 26 जुलाई से शुरु होने वाले 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म होते ही कई चीजें स्पष्ट हो जाएंगी कि किन किन शहरों में आने वाला है, किस बैंड पर लॉन्च होगा, भारत में 5जी की कौन सी तकनीक उपयोग की जाएगी, क्या प्राइस होगी और आपके शहर में इस साल सर्विस आएगी या नहीं? इन सारी बातों को सोच कर आप 5जी फोन की खरीदारी के लिए एक महीने का इंतजार तो कर ही सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here