
Rechargeable LED Bulbs: भीषण गर्मी और कोयले की किल्लत के चलते देश के कई राज्यों में एक बार फिर बिजली संकट (Power Crisis) गहराने लगा है। बड़े राज्यों तक में ग्राहकों को दो घंटे से आठ घंटे तक की बिजली कटौती (Power Cut) का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, अगर आप अपने घर में रोशनी के लिए जनरेटर या इनवर्टर में हजारों खर्च नहीं करना चाहते तो रिचार्जेबल एलईडी बल्ब (LED Bulb) लगा सकते हैं। पॉवर कट के दौरान यह Rechargeable LED Bulb घंटों अपके घर को रोशन करेंगे। ये एलईडी बल्ब पावर कट के बाद भी लगभग चार से 5 घंटे तक भरपूर रोशनी देते हैं। अगर आपको डर है कि बिजली जाने की वजह से आपका कोई जरूरी काम रुक जाएगा तो इन पावरफुल ली आयन बैटरी से लैस बल्ब को खरीद सकते हैं।
रिचार्जेबल Led Bulb
आगे हम आपको टॉप 5 जाने-माने ब्रांड्स के बेस्ट Rechargeable Led Bulb की जानकारी देने वाले हैं जिनकी शुरूआती कीमत 100 रुपये से भी कम है। यह ड्यूरेबल हैं और डिस्काउंट की वजह से अभी ऑनलाइन कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

TOP 5 Rechargeable LED Bulb
- PHILIPS 9 W Standard E27 LED Bulb (White)
- Syska Led Lights 9 W Standard B22 LED Bulb
- HALONIX All Rounder Base B22
- Wipro 9W B22 LED White Emergency Bulb, (NE9001)
- Osram Ledvance LED 9 Watt Rechargeable Inverter Bulb B22D 6500K
PHILIPS 9 W Standard E27 LED Bulb (White)
Philips Rechargeable Bulb की कीमत 139 रुपये है और यह Flipkart पर खरीदा जा सकता है।
यह इन्वर्टर एलईडी बल्ब 9 वॉट में आता है जो कि एक कमरे के लिए पर्याप्त रौशनी प्रदान करता है। कंपनी इस बल्ब के साथ 1 साल की वारंटी भी दे रही है। वहीं, यह रिचार्जेबल एलईडी बल्ब 4 वॉट और 14 वॉट के ऑप्शन में क्रमश: 149 रुपये व 229 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Syska Led Lights 9 W Standard B22 LED Bulb
फ्लिपकार्ट पर मौजूद इस एलईडी बल्ब को 4.3 स्टार की रेटिंग मिली है। वहीं, कंपनी ने दावा किया है कि इस LED bulb को एक बार चार्ज कर 50000 घंटे तक चलाया जा सकता है। यब बल्ब डबल पैक में आते हैं। यानी 198 रुपये की कीमत में आपको बिना बिजली के चलने वाले दो रिचार्जेबल एलईडी बल्ब मिल जाते हैं। अगर सिंगल बल्ब की कीमत को देखा जाए तो यह लगभग 94 रुपये के आस-पास पड़ती है।
HALONIX All Rounder Base B22
9 Watt के Halonix Rechargeable LED Bulb में आपको लंबे बैटरी बैकअप के साथ मिलता है। यह पावरकट होने के बाद 5 घंटे से भी ज्यादा देर तक चल सकता है। वहीं, यह चार्ज होने पर भी एनर्जी की बचत करता है। आप इसे अपने घर, ऑफिस, दुकान आदि जगह आसानी से नॉर्मल बल्ब की तरह ही फिट कर सकते हैं। इसकी कीमत 219 रुपये है और यह अमेजन इंडिया से लिया जा सकता है।
Wipro 9W B22 LED White Emergency Bulb, (NE9001)
2200 mAH Li-ion रिचार्जेबल बैटरी से लैस इस एलईडी बल्ब को एक बार चार्ज कर 4 घंटे का पावर बैकअप लिया जा सकता है। 9 वॉट वाले इस ब्लब का चार्जिंग समय 8-10 घंटे है। वहीं, इसमें बैटरी की सुरक्षा के लिए ओवरचार्जिंग प्रोटेक्शन दिया गया है। इस प्रोडक्ट की वारंटी कंपनी की ओर से 6 महीने की दी जा रही है। इसे अमेजन इंडिया से लिया जा सकता है।
Osram Ledvance LED 9 Watt Rechargeable Inverter Bulb B22D 6500K
यह भी एक हाई पर्फॉर्मिंग रिचार्जेबल एलईडी बल्ब है जिसे 520 रुपये में अमेजन इंडिया से लिया जा सकता है। यह 9W का बल्ब है और हर मौसम में काफी बढ़िया रोशनी देता है। इसमें पॉवरकट में 4 घंटे तक का बैकअप देती है। इससे क्रिस्टल व्हाइट रोशनी मिलती है। आप इसे स्टडी रूम, लिविंग रूम या कहीं भी लगा सकते हैं। इसे अमेजन इंडिया से लिया जा सकता है।
नोट: खबर लिखे जानें तक ये प्रोडक्ट्स Amazon और Flipkart पर उपलब्ध थे।



















