Redmi 15 5G और Redmi Note 15 5G हुए महंगे, जानें ₹2,000 बढ़ने के बाद कितना हुआ रेट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/08/Redmi-15-5G-with-7000mAh-battery-up-to-144Hz-display-launched-in-India.jpg

Xiaomi ने भारत में अपने दो चर्चित स्मार्टफोंस Redmi 15 5G और Redmi Note 15 5G की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी की नई प्राइस हाइक आज यानी 25 मई 2026 से लागू हो गई है। हमें मिले ऑफिशियल स्कीम डॉक्यूमेंट के अनुसार दोनों स्मार्टफोंस के सभी वेरिएंट्स पर 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। यह नई कीमतें ऑफलाइन और ऑनलाइन चैनल्स पर लागू हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

अपडेटेड कीमत की बात करें तो Redmi 15 5G के 6GB + 128GB वैरियंट की कीमत 18,499 से बढ़कर 20,499 रुपये हो गई है। वहीं, इसका 8GB + 128GB मॉडल 22,499 में मिलेगा। जिसकी पहले कीमत 20,499 रुपये थी। इसके अलावा 8GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 24,499 रुपये कर दी गई है। जबकि पहले यह 22,499 रुपये में उपलब्ध था।

यदि Redmi Note 15 5G की बात करें तो इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत अब 26,999 है, जो पहले 24,999 रुपये थी। इसके 8GB + 256GB वैरियंट की नई कीमत 29,999 रुपये हो गई है। पहले यह मॉडल 27,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध था।

Redmi Note 15 5G फोन 6.77-इंच की Full HD+ कर्व डिस्प्ले के साथ आता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200nits तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 108MP का OIS कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है। बैटरी के मामले में इसमें 5520mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

Redmi 15 5G में 6.9-इंच की Full HD+ LCD स्क्रीन दी गई है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। साथ ही HyperOS 2.0 आधारित Android 15 के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh बैटरी है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

बता दें कि स्मार्टफोन इंडस्ट्री में लगातार बढ़ती कॉम्पोनेंट और मेमोरी कॉस्ट के चलते कंपनियां कीमतों में बदलाव कर रही हैं। इसलिए यदि आप Redmi 15 5G और Redmi Note 15 5G लेने की सोच रहे हैं तो realme, Lava, motorola और Samsung के विकल्प भी देख सकते हैं। हम आपको आगे भी प्राइस अपडेट होने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।