Redmi 15A 5G फोन का प्राइस बदला! देखें कितने रुपये में बिकेगा यह 6300mAh बैटरी वाला सस्ता 5जी फोन

27 मार्च को Redmi 15A 5G इंडिया में लॉन्च हुआ था। यह सस्ता 5जी फोन 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लाया गया था और 6GB RAM + 128GB Storage वाले टॉप वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 16,599 रुपये था। लेकिन बीते 5 महीनों के भीतर इस मोबाइल पर कई बार प्राइस हाइक की मार पड़ी है। अब 1 सितंबर से एक बार फिर रेडमी 15ए की कीमतों में इजाफा कर दिया गया है और इस सस्ते 5जी फोन का रेट बढ़कर 20,499 रुपये तक जा पहुंचा है।
Redmi 15A 5G प्राइस
रेडमी 15ए 5जी फोन भारत में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। पहले लॉन्च प्राइस की बात करें तो 4GB RAM + 64GB Storage को 12,999 रुपये में लाया गया था। इसके 4GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 14,499 रुपये था और 6GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट 16,499 रुपये में पेश किया गया था। लेकिन अब इस फोन का प्राइस 4,000 रुपये तक बढ़ गया है।
1 सितंबर से नई कीमतें लागू हो गई है जिसके बाद 4जीबी + 64जीबी वाले फोन के लिए 16,499 रुपये चुकाने होंगे। यानी इस वेरिएंट का दाम 3,500 रुपये ज्यादा हुआ है। वहीं 4जीबी रैम के साथ 128जीबी मेमोरी वाला फोन खरीदने के लिए 18,499 रुपये खर्च करने होंगे। इस वेरिएंट की कीमत 4 हजार रुपये बढ़ी है। 4000 रुपये का प्राइस हाइक 6जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी वेरिएंट पर भी हुआ है जिसकी कीमत अब 20,499 रुपये हो गई है।
Redmi 15A 5G स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी 15ए 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में UniSoc T8300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी57 जीपीयू मौजूद है। यह स्मार्टफोन एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत (6जीबी+6जीबी) देती है।
Redmi 15A 5G फोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजोेल्यूशन वाली 6.9-इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह वॉटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस फोन डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 800nits पीक ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मौजूद हैं। वहीं स्मार्टफोन स्क्रीन Wet touch 2.0 टेक्नोलॉजी से लैस है जिसके चलते गीले हाथों से भी बिना परेशानी फोन चलाया जा सकता है।
पावर बैकअप के लिए Redmi 15A 5G में तगड़ी 6300mAh बैटरी दी गई है जो 4 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आती है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। रेडमी 15ए रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है जिसके चलते स्मार्टफोन से दूसरे मोबाइल व डिवाइसेज को भी चार्ज किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल एआई डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
रेडमी 15ए 5जी स्मार्टफोन में कंपनी 4 साल की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी पैच अपडेट दे रही है। ग्राहकों को इसमें Google Gemini, Circle To Search और Xiaomi Interconnectivity जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। यह लो बजट 5जी स्मार्टफोन LPDDR4X RAM + UFS2.2 Storage तकनीक सपोर्ट करता है। वहीं इस रेडमी फोन को IP52 रेटिंग प्राप्त है जो इसे धूल व पानी से बचाने में मदद करेगी।