Redmi 17C 5G इंडिया में लॉन्च, कम रेट में मिलेगी 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/10/redmi-17c-5g-price.jpg

Xiaomi सब-ब्रांड रेडमी ने आज भारतीय बाजार में अपना नया और सस्ता 5जी फोन पेश किया है। कंपनी की ओर से Redmi 17C 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस 20,999 रुपये से शुरू होता है। इस सस्ते 5जी फोन में 6000mAh Battery, 50MP Camera, 6GB RAM और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। रेडमी 17सी प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Redmi 17C 5G प्राइस

रेडमी 17सी 5जी फोन इंडिया में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। मोबाइल का बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 20,999 रुपये है। वहीं स्मार्टफोन के टॉप वेरिएंट को 6GB RAM + 128GB Storage के साथ 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। Redmi 17C 5G की सेल 7 अक्टूबर से शुरू होगी जिसे Coffee Brew, Purple Dawn और Dark Night कलर में खरीदा जा सकेगा।

Redmi 17C 5G स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 17सी 5जी फोन एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो Xiaomi HyperOS 3 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में Mali-G57 MC2 जीपीयू मौजूद है।

Redmi 17C 5G फोन 1600 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और 810nits हाई ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। वहीं आंखों को डैमेज से बचाने के लिए इस स्मार्टफोन स्क्रीन को Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफाइड बनाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए यह रेडमी का सस्ता 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया गया है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

पावर बैकअप के लिए Redmi 17C 5G फोन को तगड़ी 6000mAh बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। कंपनी के मुताबिक फुल चार्ज में यह मोबाइल तकरीबन 23 घंटे का YouTube Videos या 28 घंटे का Instagram स्क्रॉलिंग टाइम दे सकता है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है। यूजर्स को इस मोबाइल में 10W Reverse चार्जिंग भी मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए यह रेडमी स्मार्टफोन Wi-Fi और Bluetooth 5.4 के साथ NFC भी सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को वॉटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। वहीं फोन में मौजूद Wet Touch Technology 2.0 के साथ गीले या चिकने हाथों से भी मोबाइल चलाया जा सकता है। ग्राहकों को इस 5जी फोन में Google Gemini और Nano Banana जैसे एआई फीचर्स भी​ मिलेंगे।