
Xiaomi India ने स्मार्टफोन, टीवी, स्मार्ट होम डिवाइस, ऑडियो और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर छूट के साथ रिपब्लिक डे सेल ऑफर की घोषणा की है। सेल के दौरान Redmi 13 5G, Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 और Redmi Buds 6 जैसे डिवाइस ऑफर कीमतों पर उपलब्ध हैं। आइए, आगे Xiaomi Republic Day सेल के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
Xiaomi Republic Day ऑफर्स
| प्रोडक्ट | लॉन्च कीमत | ऑफर/डील प्राइस |
| Redmi 13 5G | 13,999 रुपये | अब 11,999 रुपये में उपलब्ध |
| Redmi A4 5G | 8,499 रुपये | शुरुआती कीमत 8,299 रुपये |
| Redmi Pad Pro | 21,999 रुपये | 19,999 रुपये |
| Xiaomi PowerBank 4i 20KmAh | 2,199 रुपये | 1,899 रुपये |
| Redmi Buds 6 | 2,999 रुपये | 2,799 रुपये |
| Xiaomi X Pro QLED smart TV | 34,999 रुपये | शुरुआती कीमत 29,999 रुपये |
| Xiaomi Smart TV X 55-inch (2024 edition) | 39,999 रुपये | 34,999 रुपये |
| Xiaomi Robot Vacuum Cleaner X10 | 34,999 रुपये | 24,999 रुपये |
| Redmi Note 14 Pro | 24,999 रुपये | 23,999 रुपये |
| Redmi Note 14 Pro+ | 30,999 रुपये | 29,999 रुपये |
| Redmi Note 14 | 18,999 रुपये | 17,999 रुपये |
| Xiaomi Pad 7 | 27,999 रुपये | 26,999 रुपये |
| Xiaomi Handheld Garment Steamer | 2,299 रुपये | 1,999 रुपये |
| Redmi Watch 5 Active | 2,799 रुपये | 2,499 रुपये |
- रेडमी नोट 14 सीरीज, शाओमी पैड 7, रेडमी पैड प्रो, शाओमी एक्स प्रो क्यूएलईडी टीवी, स्मार्ट टीवी एक्स और रोबोट वैक्यूम क्लीनर पर छूट में आईसीआईसीआई बैंक ऑफर शामिल हैं।
- ये ऑफर ब्रांड के ई-कॉमर्स (Mi.com/in) प्लेटफार्म पर लाइव हैं, लेकिन इन्हें अमेजन के जरिए भी खरीदा जा सकता है।
- शाओमी 360-डिग्री होम सिक्योरिटी कैमरा 1080p 2i का दो का पैक 3,899 रुपये में बंडल के रूप में उपलब्ध होगा, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 2,999 (एक यूनिट के लिए) थी।
Xiaomi का कहना है कि सेल के दौरान एक्सक्लूसिव कूपन, कैशबैक ऑप्शन और बहुत कुछ मिलेगा। ग्राहक 1,499 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर “FREEDOM100” कूपन कोड का इस्तेमाल करके 100 रुपये की छूट पा सकते है। 6,999 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर “PRIDE500” कूपन कोड का इस्तेमाल करके 500 रुपये की छूट पा सकते हैं या 14,999 रुपये से ज्यादा के ऑर्डर पर “LOYAL1000” कूपन कोड का इस्तेमाल करके 1000 रुपये की छूट पा सकते हैं।
ब्रांड ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया है कि Republic Day ऑफर कब तक उपलब्ध होंगे, लेकिन ग्राहकों के लिए कीमतों में बदलाव या स्टॉक खत्म होने से पहले पसंदीदा डिवाइस लेना सही होगा।









