Redmi A7 Pro 5G भारत में 13 अप्रैल को होगा लॉन्च, 6300mAh बैटरी और 6.9 इंच डिस्प्ले के साथ Amazon टीजर लाइव

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने भारत में अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। कंपनी इस डिवाइस को 13 अप्रैल 2026 को लॉन्च करेगी। वहीं, लॉन्च से पहले ही इस फोन की माइक्रोसाइट Amazon पर लाइव हो गई है। जहां इसके कुछ अहम फीचर्स भी सामने आए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Amazon माइक्रोसाइट के अनुसार, Redmi A7 Pro 5G को “King of Power & Style” टैगलाइन के साथ पेश किया जाएगा। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की पुष्टि की गई है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके सटीक चिपसेट का नाम नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है इसमें परफॉरमेंस दमदार मिल सकता है।
बैटरी के मामले में आगामी Redmi A7 Pro 5G फोन शानदार होगा। क्योंकि इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे बैकअप प्रदान करेगी। साथ ही इसमें 6.9-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। जिससे यूजर्स को बढ़िया व्यूइंग एक्सपीरियंस मिल सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन HyperOS 3 पर रन करेगा, जो Android 16 पर आधारित होगा। खास बात यह है कि इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए जाएंगे। जो ग्राहकों का एक्सपीरियंस और बेहतर बना सकते हैं।
कैमरा सेगमेंट में Redmi A7 Pro 5G में 32MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। डिजाइन की बात करें तो टीज़र में फोन का एक कलर वैरियंट सामने आया है, जिसमें डुअल-टोन फिनिश देखने को मिलती है यह ऑरेंज बैक पैनल के साथ सिल्वर टोन साइड्स में नजर आया है। जो इसे प्रीमियम लुक दे सकता है।
माइक्रोसाइट के आखिर में “Endurance King” टैगलाइन भी दी गई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फोन में बेहतर ड्यूरेबिलिटी फीचर्स मिल सकते हैं। बता दें कि Redmi A7 Pro 4G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है, लेकिन भारत में सीधे इसका 5G वैरियंट पेश किया जाएगा।
Redmi A7 Pro 5G उन लोगों को के लिए लाया जा रहा है जो बजट में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ और लेटेस्ट 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं। यह खासकर स्टूडेंट्स, ऑनलाइन कंटेंट देखने वाले यूजर्स और डेली यूज के लिए अच्छा फोन ढूंढ रहे ग्राहकों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है। कंपटीशन की बात करें तो इस सेगमेंट में इसका मुकाबला संभावित तौर पर realme Narzo N65 5G, Samsung Galaxy M16 5G और iQOO Z10 Lite 5G जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि असल टक्कर तो सभी फीचर्स और कीमत सामने आने के बाद ही पता चल पाएगी।
यदि आप बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और नए AI फीचर्स के साथ सस्ता 5G फोन चाहते हैं तो Redmi A7 Pro 5G के लिए रुक सकते हैं। हम लॉन्च के दिन यानी 13 अप्रैल को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।