सस्ता Redmi फोन होने वाला है लॉन्च, A7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/09/redmi-15c-launched-6000mah-battery-50mp-camera-8gb-ram.jpg

रेडमी कंपनी एक सस्ते स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे Redmi A7 Pro नाम के साथ लाया जा रहा है। कंपनी की ओर से अभी इस फोन लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल इन्फॉर्मेशन नहीं दी गई है लेकिन यह अपकमिंग मोबाइल मार्केट में आने से पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर लिस्ट हो गया है। फोन के नाम के साथ ही रेडमी ए7 प्रो की कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई है जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

रेडमी ए7 प्रो को यूएई की TDRA, थाईलैंड की NBTC और इंडोनेशिया की SDPPI सहित अमेरिका की FCC पर सर्टिफाइड किया गया है। टीडीआरए पर जहां यह फोन 25128RN17Y मॉडल नंबर के साथ सामने आया है वहीं एनबीटीसी और एसडीपीपीआई पर 25128RN17A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। वहीं एफसीसी पर अपकमिंग Redmi A7 Pro को 25128RN17L मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।

इन सभी सर्टि​फिकेशन्स को मिलकर रेडमी ए7 प्रो की तकरीबन सभी अहम डिटेल्स का खुलासा हो गया है। सर्टिफिकेशन्स के अनुसार यह सस्ता रेडमी स्मार्टफोन Unisoc T7250 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 1.6GHz से लेकर 1.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने करने की क्षमता रखता है। इस प्रोसेसर के सामने आने से यह साफ हो गया है कि Redmi A7 Pro 4G फोन होगा, इसमें 5G सपोर्ट नहीं मिलेगी।

रेडमी अपने नए फोन को बड़ी बैटरी के साथ मार्केट में उतारेगी। लिस्टिंग में सामने आया है कि पावर बैकअप के लिए इस लो बजट स्मार्टफोन को 6,000mAh battery से लैस किया जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट भी मिलेगा। हमें उम्मीद है कि कंपनी इसमें रिवर्स चार्जिंग और OTG सपोर्ट भी दे सकती है।

Redmi 15C

सामने आई डिटेल्स के मुताबिक रेडमी ए7 प्रो को 4GB RAM पर लॉन्च किया जा सकता है। यूजर्स को यह मोबाइल फोन 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ परचेज के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी अपने नए डिवाइस को वचुर्अल रैम टेक्नोलॉजी से भी लैस करेगी। उम्मीद कर सकते हैं कि Redmi A7 Pro 4G स्मार्टफोन में 4जीबी एक्सपेंडेबल रैम दी जा सकती है जिसके साथ मोबाइल को 8GB RAM (4जीबी+4जीबी) की ताकत मिल सकेगी।

Redmi A7 Pro 4G फोन को 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह एलसीडी पैनल पर बनी डिस्प्ले होगी जिसपर हमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। वहीं साथ ही लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने से आंखों को ज्यादा नुकसान ना हो, इसके लिए ब्लू लाइट सर्टिफाइड स्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Redmi 15C

रेडमी ए7 प्रो 4जी फोन इंडिया में लॉन्च होगा या नहीं अभी इस बारे में कुछ पुख्ता तौर पर नहीं कहा जा सकता है। लेकिन अगर आप सस्ता रेडमी फोन खरीदना चाहते हैं तो Redmi A5 को कंसीडर कर सकते हैं। यह 8 हजार से कम का मोबाइल है जिसमें Unisoc T7250 प्रोसेसर, 6.88-इंच की एचडी+ 120Hz डिस्प्ले, 32 मेगापिक्सल डुअल रियर और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सहित 5,200mAh बैटरी लगी है।