
Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपने बजट स्मार्टफ़ोन के साथ-साथ अपने एक्ससेरीज के लिए काफ़ी पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में कंपनी न लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफ़ोलियो को बढ़ा रही है, बल्कि प्रोडक्ट्स को अपग्रेड भी कर रही है। रेडमी ने कुछ दिनों पहले ही चीन में Redmi Buds 4 और Buds 4 Pro इयरबड्स लॉन्च किए थे। रेडमी के इयरबड्स 10mm ड्राइवर और नॉइस कैंसिलेशन फीचर के साथ पेश किए गए हैं। अब Amazon UK की लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi Buds 4 और Buds 4 Pro जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। Appuals रिपोर्ट की माने तो Redmi Buds 4 और Buds 4 Pro दोनों इयरबड्स Amazon UK की वेबसाइट में स्पॉट किया गया है।
अमेजन की इस लिस्टिंग में रेडमी के दोनों इयरबड्स की कीमत सामने आ गई है। रेडमी का वनीला Buds 4 TWS इयरबड्स को यूरोप में 49 यूरो (करीब रुपये) की कीमत में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही रेडमी Buds 4 Pro को 89 यूरो (करीब रुपये) की कीमत में खरीदा जा कता है। इसके साथ ही रेडमी के अपकमिंग इयरबड्स के कलर वेरिएंट्स की बात करें तो प्रो वेरिएंट को व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही वनीला वेरिएंट व्हाइट और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।
Redmi Buds 4 and 4 Pro price leaks on Amazon
Redmi Buds 4 और Buds 4 Pro स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Buds 4 की बात करें तो यह इन-इयर डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा वहीं Redmi Buds 4 Pro स्मार्टफोन को स्टेम डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। दिनों ही इयरबड्स में 10mm डायनेमिक ड्राइव दिया दाया है जो कि AI इंटेलिजेंट एडजेस्टमेंट सपोर्ट करता है। रेडमी का वनीला मॉडल इयरबड्स 35dB तक नॉइस कैंसिलेशन को सपोर्ट करता है तो Pro मॉडल 43dB तक नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Oppo K10 4G और Oppo K10 5G को सस्ते में खरीदने का मौका, Flipkart पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
Redmi Buds 4 Pro मॉडल में कई एक्सक्लूसिव फीचर जैसे HiFi साउंड क्वालिटी, वर्चुअल स्टीरियो साउंड सपोर्ट करता है। इसके साथ ही दोनों मॉडल में डुअल ट्रांसपेरेंसी मोड, गेमिंग के लिए 59ms लो लेटेंसी मोड और कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 दिया गया है। Redmi Buds 4 के बैटरी बैकअप की बात करें तो यह 30 घंटे तक का बैकअप और Redmi Buds 4 Pro मॉडल 36 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही दोनों में टच कंट्रोल दिया गया है।



















