Redmi K80 और K80 Pro का लॉन्च टाइमलाइन, इमेज, खूबियां हुई लीक, जानें डिटेल्स

Join Us icon

आने वाले कुछ हफ्तों में रेडमी के80 सीरीज के स्मार्टफोंस लॉन्च हो सकते हैं। जिसमें Redmi K80 और Redmi K80 Pro आने की उम्मीद है। लेटेस्ट लीक में बेस मॉडल का डिजाइन सामने आया है। यह भी शेयर किया गया है कि मोबाइल्स कब आ सकते हैं। इसके साथ ही प्रो मॉडल के कैमरा स्पेसिफिकेशंस की जानकारी मिली है। आइए, इन तमाम बातों को इस पोस्ट में विस्तार से जानते हैं।

Redmi K80 डिजाइन (लीक)

  • टिप्सटर स्मार्ट पिकाचु के जरिए वीबो पर एक नया लीक सामने आया है, जिसमें K80 सीरीज के लुक का पता चला है।
  • Xiaomi ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और Xiaomi China के प्रेसिडेंट वांग शियाओयान द्वारा शेयर की गई इमेज  आगामी Redmi K80 सीरीज फोन को दर्शाती है।
  • इमेज में पूर्व मॉडल के70 से अलग नया सर्कुलर कैमरा आइलैंड दिखाई दे रहा है जिसमें तीन कैमरे हैं।
  • कलर की बात करें तो फोन में ब्लैक फ्रेम और वाइट कलर देखने को मिल रहा है।

Redmi K80 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

टिप्स्टर का दावा है कि Redmi K80 सीरीज इस महीने के अंत यानी नवंबर में ही चीन में लॉन्च हो सकती है। इसमें ग्राहकों को तीन मॉडल Redmi K80e, Redmi K80 और K80 Pro देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि यह लाइनअप ग्लोबली पेश होगा या नहीं अभी इसकी कोई डिटेल नहीं है।

Redmi K80 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • अन्य लीक में टिपस्टर एक्सपीरियंस मोर ने K80 Pro के कैमरा स्पेसिफिकेशंस शेयर किए हैं।
  • लीक के अनुसार Redmi K80 Pro के रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का OmniVision Light Fusion 800 प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।
  • प्राइमरी लेंस के साथ ही 32 मेगापिक्सल का Samsung S5KKD1 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2.6x जूम सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 टेलीफोटो कैमरा दिया सकता है।
  • सेल्फी के लिए Redmi K80 Pro डिवाइस में अपग्रेडेड 20 मेगापिक्सल का OV20B फ्रंट फेसिंग कैमरा मिलने की उम्मीद है।

Redmi K80 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Redmi K80 और K80 Pro में फ्लैट OLED पैनल मिल सकता है। बेस मॉडल 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट कर सकता है। इसमें ऑप्टिकल-टाइप फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। जबकि प्रो वर्जन 2K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर वाला हो सकता है।
  • चिपसेट: प्रो वैरियंट में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होने की उम्मीद है। जबकि Redmi K80 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप लगाई जा सकती है।
  • बैटरी: दोनों डिवाइस में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। यह फोंस लगभग 6,000mAh क्षमता की बैटरी के साथ आने की संभावना है।
  • सॉफ्टवेयर: रेडमी के80 सीरीज मोबाइल्स एंड्रॉइड 15 आधारित हाइपरओएस 2.0 पर रन कर सकते हैं।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here