
शाओमी की सब ब्रांड रेडमी अपनी K80 सीरीज लाने की तैयार कर रहा है। यह इस साल के अंत तक आ सकती है। इसमें दो मॉडल Redmi K80 और Redmi K80 Pro नाम से आ सकते हैं। मोबाइल्स में हाई-एंड चिपसेट-और कई तगड़े स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे। वहीं, लेटेस्ट लीक में इनकी अहम जानकारी बताई गई है। जिसकी डिटेल आप आगे देख सकते हैं।
Redmi K80 सीरीज लीक डिटेल्स
- ताजा लीक रिपोर्ट के अनुसार Redmi K80 Pro का कोडनेम ‘Miro’ है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट/स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट वाला हो सकता है।
- फोन का मॉडल नंबर 24117RK2CG और 24117RK2CC बताया गया है। जिसका मतलब है कि यह दो कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है।
- यदि बात करें Redmi K80 की तो इसका कोडनेम ‘Zorn’ है और इसका मॉडल नंबर 24122RKC7G/ 24122RKC7C सामने आया है। जबकि इसके चिपसेट की जानकारी अभी नहीं मिली है।
- लीक के अनुसार Redmi K80 और Redmi K80 Pro को तुर्की और अन्य वैश्विक बाजारों में भी उतारा जाएगा। हालांकि यह भारत में उपलब्ध नहीं होंगे।
- अफवाहें यह भी है कि श्रृंखला में एक अन्य तीसरा मॉडल भी आ सकता है। जिसका कोडनेम ‘रोडिन’ होगा। यह भारत सहित ग्लोबली भी पेश हो सकता है।
- कीमत को लेकर अनुमान है कि रेडमी के80 सीरीज के फोंस मिड बजट में आ सकते हैं।
Redmi K80 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- Redmi K80 Pro की खूबियां को माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर टिपस्टर डिजिटल स्टेशन ने शेयर किया है। हालांकि इसे बाद में हटा लिया गया था।
- Redmi K80 Pro फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ आने की बात कही गई है। जिसे इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा।
- फोन में 6,000mAh की बैटरी हो सकती है। जो पिछले मॉडल की तुलना में 5,000mAh की बैटरी से बेहतर हो सकता है। इसे चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। जिससे यह इस तरह की सुविधा वाला पहला Redmi K-सीरीज फोन बन जाएगा।
- लीक में सामने आई बैटरी की जानकरी Redmi K70 Pro के 120W चार्जिंग से कम है हालांकि इसमें वायरलेस तकनीक मिलने से यह कमी की भरपाई हो सकती है।











