
Xiaomi की सब ब्रांड Redmi का आगामी स्मार्टफोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह डिवाइस आगामी Redmi K90 सीरीज का नया मॉडल हो सकता है। जिसे Redmi K90 Ultra नाम से लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सामने आई लीक डिटेल्स में अहम फीचर्स बताए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार कथित Redmi K90 Ultra मॉडल नंबर M332BF के साथ देखा गया है। इसमें 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, टिप्स्टर Digital Chat Station का दावा है कि यह फोन बढ़िया परफॉरमेंस वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन बन सकता है। जो खासतौर पर गेमर्स और हैवी यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया जा सकता है।
अन्य टिप्स्टर Xiaomu Technology के अनुसार, Redmi K90 Ultra में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। यह प्रोसेसर फ्लैगशिप लेवल अनुभव दे सकता है।
बताया गया है कि Redmi K90 Ultra फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/IP69 रेटिंग मिल सकती है, जिससे यह डिवाइस धूल और पानी से सुरक्षित रह सकता है। फोन में इनबिल्ट फिजिकल कूलिंग फैन भी हो सकता है। जिससे लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन का तापमान कम रखने में मदद मिलती है।
बैटरी की बात करें तो आगामी Redmi K90 Ultra में बड़ी 8,500mAh बैटरी दिए जाने की संभावना है। जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं मिलेगा। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन लंबा बैकअप देने वाला डिवाइस साबित हो सकता है।
कीमत की बात करें तो Redmi K90 Ultra की शुरुआती कीमत लगभग 2,799 युआन (करीब 39,000 रुपये) हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन चीन में जून या जुलाई 2026 के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। यदि आप चीन में हैं और मिड रेंज में हर मामले में बढ़िया हैंडसेट ढूंढ रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।(सोर्स)













