Samsung लेकर आ रहा सस्ता और दमदार 5G स्मार्टफोन, Realme को मिलेगी टक्कर 

Join Us icon

Samsung ने हाल में ही भारत में Galaxy M32 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। सैमसंग के Galaxy M-series का ये स्मार्टफोन 6000mAh की बड़ी बैटरी और एमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G80 SoC के साथ पेश किया गया था जो कि 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। अब Samsung इस स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट्स को लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है। सैमसंग का अपकमिंग Galaxy M32 5G स्मार्टफोन को Geekbench पर स्पॉट किया गया है। फिलहाल Samsung ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। हालांकि Geekbench की लिस्टिंग से हिंट मिलता है कि ये स्मार्टफोन जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M32 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Samsung Galaxy M32 5G गीकबेंच लिस्टिंग

Samsung जल्द ही मार्केट बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग का यह बजट फोन Galaxy M32 5G के नाम से पेश किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले सैमसंग का यह फोन Geekbench पर स्पॉट किया गया है। गीकबेंच की लिस्टिंग से सैमसंग के Galaxy M-series के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गई है। गीकबेंच की लिस्टिंग में सैमसंग का यह फोन मॉडन नंबर SM-M326B के साथ स्पॉट किया गया है। सैमसंग का यह फोन 6GB की RAM के साथ स्पॉट किया गया है हालांकि कंपनी इसे दूसरे रैम वेरिएंट्स के साथ पेश कर सकती है। सैमसंग के इस फोन को बजट 5G चिपसेट MediaTek Dimensity 720 SoC के साथ मार्केट में पेश किया जाएगा। सैमसंग का यह पोन Android 11 पर आधारित One UI 3.0 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Realme GT Master Edition से उठा पर्दा, धांसू स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा ये दमदार स्मार्टफोन

samsung galaxy m32 5g
परफॉरमेंस की बात करें तो सैमसंग के इस फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 497 और मल्टी कोर टेस्ट में 1605 का स्कोर किया है। Samsung का यह अपकमिंग 5G स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस फोन को कुछ दिनों पहले ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) की वेबसाइट पर भी स्पॉट किया गया था। ऐसे में उम्मीद है ये स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। सैमसंग के इस स्मार्टफोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल पर्दे में हैं। माना जा रहा है कि ये स्मार्टफोन साल के शुरुआत में लॉन्च किए Galaxy A32 5G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है जिसे कंपनी ने MediaTek Dimensity 720 SoC के साथ लॉन्च किया था। यह भी पढ़ें : लॉकडाउन भी नहीं रोक पाई जियो की रफ्तार, अप्रैल में दिल्ली में जोड़े लाखों नए यूजर्स

Samsung Galaxy M32 4G स्पेसिफिकेशन्स

Samsung Galaxy M32 4G स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.4 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इस फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फ्रंट में 20MP का कैमरा मिलता है। इसके साथ ही बैक पैनल में 64 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल वाले दो कैमरा सेंसर मिलते हैं। सैमसंग के इस फोन में 6000mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया गया है।

लेटेस्ट वीडियो : कितना दमदार है Samsung Galaxy F22 स्मार्टफ़ोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here