Redmi Note 15 5G, Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro+ 5G पोलैंड में लॉन्च, जानें प्राइस, फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/redmi-note-15-5g-note-15-pro-5g-note-15-pro-plus-5g-launched-in-poland-price-features.jpg

Redmi ने अपनी Note 15 सीरीज का विस्तार पोलैंड में कर दिया है। इसमें Redmi Note 15 5G, Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro Plus 5G को लॉन्च किया है। इनमें बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा क्वालिटी दी गई है। यह लाइनअप परफॉरमेंस से लेकर फोटोग्राफी तक हर तरह के ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाया गया है। बता दें कि नोट 15 5Gजी को 6 जनवरी को इंडिया में भी एंट्री मिलने वाली है। आइए, आगे तीनों मॉडल्स की डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 15 5G में 6.77-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है। जबकि Note 15 Pro 5G और Note 15 Pro Plus 5G में 6.83-इंच AMOLED CrystalRes स्क्रीन दी गई है। जो ज्यादा ब्राइटनेस और बेहतर प्रोटेक्शन के लिए Gorilla Glass Victus 2 के साथ आती है। वहीं, तीनों ही मोबाइल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP रेटिंग वाला लाइटवेट बॉडी डिजाइन दिया गया है।

परफॉरमेंस की बात करें तो तीनों फोंस अलग-अलग चिपसेट वाले हैं। Redmi Note 15 5G में Snapdragon 6 Gen 3 दिया गया है। Note 15 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिप मौजूद है। वहीं, Note 15 Pro Plus 5G में Snapdragon 7s Gen 4 चिप लगी है। बेस मॉडल में 6GB और 8GB RAM ऑप्शन मिलते है। जबकि Pro Plus वैरियंट में 12GB RAM तक का विकल्प मौजूद है। इसके साथ ही तीनों में UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।

बैटरी भी अलग-अलग साइज में लगाई गई है। Note 15 5G में 5,520mAh, Pro में 6,580mAh के साथ 45W फास्ट चार्जिंग और Pro Plus में 6,500mAh बैटरी के साथ 100W सुपर-फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Redmi Note 15 5G में 108MP का मेन कैमरा मिलता है। जबकि Note 15 Pro 5G और Pro Plus 5G में 200MP प्राइमरी सेंसर है जो 4x ऑप्टिकल जूम ऑफर करता है। तीनों ही मॉडल 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरे के साथ पेश हुए हैं। वहीं, फ्रंट कैमरा भी अलग-अलग हैं Note 15 और Note 15 Pro में 20MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। जबकि Pro Plus में 32MP का फ्रंट सेंसर लगा है।

Redmi की यह नई सीरीज HyperOS 2 पर रन करती है। जो Android 15 पर बेस्ड है इनमें Google Gemini जैसे AI फीचर्स का सपोर्ट भी है। सभी डिवाइस में 5G, NFC, Wi-Fi 6E, Bluetooth, GPS, Galileo, GLONASS, BeiDou, USB-C पोर्ट और IR ब्लास्टर तकनीक है। इसके अलावा Note 15 5G को IP65 रेटिंग और Pro व Pro Plus मॉडल्स को बेहतर IP68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ लाया गया है।

कीमत की बात करें तो Redmi Note 15 5G की शुरुआती कीमत 1,199 PLN यानी करीब 29,907 रुपये रखी गई है। जो 6GB+128GB वैरियंट के लिए है। Note 15 Pro 5G की कीमत 1,699 PLN करीब 42 हजार रुपये है। जो 8GB+256GB वैरियंट में उपलब्ध है। यदि बात करें टॉप Note 15 Pro Plus 5G की तो इसकी कीमत 1,999 PLN करीब 49 हजार रुपये से शुरू होती है और इसका 12GB+256GB मॉडल 2,299 PLN यानी तकरीबन 57 हजार रुपये का है। कलर ऑप्शंस में Black, Glacier Blue, Mist Purple और Mocha Brown शामिल हैं। वहीं, पोलैंड में इन नोट सीरीज मोबाइल्स की सेल 18 दिसंबर से शुरू की जाएगी।

Redmi Note 15 5G सीरीज के तीनों मॉडल्स परफॉरमेंस, फोटोग्राफी और डिजाइन के चलते अलग-अलग कीमत के साथ हर तरह के ग्राहकों को टारगेट कर सकते हैं। जिससे यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं। यह भारत में भी जल्द आएंगे। 91मोबाइल्स पर आपको पूरी अपडेट दी जाएगी। हमारे साथ बने रहें।