
Xiaomi ने भारत में अपने कुछ मिड रेंज स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हाल के महीनों में कई ब्रांड्स बाजार की परिस्थितियों का हवाला देते हुए अपने डिवाइस की कीमतें बढ़ा चुके हैं। वहीं, अब कंपनी ने Xiaomi 17T और Redmi Note 15 5G की कीमतों में इजाफा किया है। यदि आप इन फोंस को लेना चाहते हैं तो आपको पहले से ज्यादा दाम देना होगा। आइए, आगे सभी मॉडल्स की प्राइस डिटेल्स जानते हैं।
Xiaomi 17T की कीमत में 5,000 तक बढ़े
Xiaomi 17T पहले से कुछ ज्यादा ही महंगा हो गया है। इसका 12GB + 256GB वैरियंट अब 64,999 रुपये में मिलेगा। जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 59,999 रुपये थी। वहीं, 12GB + 512GB वैरियंट की कीमत 64,999 रुपये से बढ़कर 69,999 रुपये हो गई है। यानी दोनों मॉडल्स पर 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
Redmi Note 15 5G की भी बढ़ी कीमत
Redmi Note 15 5G की कीमत में भी बदलाव किया गया है। इसके 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 26,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB + 256GB वैरियंट अब 31,999 रुपये में मिलेगा। जबकि पहले इसकी कीमत 29,999 रुपये थी। यानी दोनों पर 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
क्यों बढ़ रही हैं स्मार्टफोन की कीमतें?
हाल के महीनों में कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट्स की कीमतों में बदलाव किया है। माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग लागत, सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियां और बाजार की मौजूदा परिस्थितियां इसकी संभावित वजह हो सकती हैं। हालांकि, Xiaomi ने इन दोनों स्मार्टफोंस की कीमत बढ़ाने के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है।
Xiaomi 17T के स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi 17T में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2756 x 1268 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह डिस्प्ले HDR10+, Dolby Vision और 3,500nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट से लैस है। इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है।
परफॉरमेंस के लिए Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। यह स्मार्टफोन 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, हैवी उपयोग के दौरान फोन को कूल रखने के लिए Xiaomi 3D IceLoop cooling system भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 17T में Leica Summilux ऑप्टिकल लेंस वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसमें Light Fusion 800 सेंसर और OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए Xiaomi 17T में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो 67W HyperCharge और 50W PPS charging सपोर्ट करती है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करता है।
अगर आप Xiaomi 17T या Redmi Note 15 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो नई कीमतों को ध्यान में रखते हुए दूसरे विकल्पों से तुलना करना सही रहेगा। साथ ही ऑनलाइन सेल, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स का इंतजार किया जा सकता है। हम आपको प्राइस में कमी आने या बढ़ने के अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










