REDMI Note 15 Pro सीरीज लॉन्च डेट कंफर्म, देखें कैसा है लुक

Join Us icon

शाओमी की सब-ब्रांड Redmi अगली जनरेशन की Note 15 Pro सीरीज लेकर आ रही है। इसमें Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ को चीन में 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। पेश होने की तारीख के साथ ही कंपनी ने टॉप मॉडल Note 15 Pro+ की आधिकारिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिससे इसका डिजाइन सामने आ गया है। आइए, आगे आपको आगामी श्रृंखला से जुड़ा अपडेट देते हैं।

रेडमी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि Redmi Note 15 Pro सीरीज को चीन में 21 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट लोकल टाइम के अनुसार शाम 7 बजे यानी भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू किया जाएगा। इस इवेंट में कंपनी Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ को पेश करने वाली है। इसके अलावा संभावना है कि इसी मंच पर बेस मॉडल Redmi Note 15 भी लॉन्च हो सकता है।

डिजाइन की बात करें तो Redmi Note 15 Pro+ में पहली बार सिमेट्रिकल माइक्रो-कर्व्ड डिजाइन देखने को मिला है, जिसमें फ्रंट और बैक दोनों तरफ कर्व्ड ग्लास लगा है। कंपनी के अनुसार इस डिजाइन को बनाने में एडवांस ग्लास प्रोसेसिंग तकनीक और बड़े निवेश की जरूरत पड़ी है। जो आमतौर पर फ्लैगशिप मोबाइल्स में दिया जाता है। फोन में क्रिस्टल ग्लास फ्रंट और फाइबर ग्लास बैक पैनल है। ब्रांड के अनुसार यह डुअल-साइड प्रोटेक्शन सिस्टम अब तक का सबसे मजबूत है जो 10 गुना बेहतर ड्रॉप रेसिस्टेंस दे सकता है। यही नहीं यह फोन इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन बन सकता है जिसने ग्रेनाइट सतह पर 2 मीटर ऊंचाई से 50 बार ड्रॉप टेस्ट पास किया है।

तस्वीरों को देखकर यह भी सामने आया है कि Redmi Note 15 Pro+ के रियर पर बीच में बड़ा कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 50MP OIS तकनीक वाला होगा। इसके अलावा फोन की बॉडी और स्क्रीन कर्व्ड है, जो फ्लैगशिप-लेवल इन-हैंड फील और विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकती है।

कंपनी ने अभी ऑफिशियल स्पेसिफिकेशंस के बारे में नहीं बताया है लेकिन लीक्स के अनुसार Redmi Note 15 Pro+ में 1.5K क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। डिवाइस में परफॉरमेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट लगाया जा सकता है। स्पीड के लिए 16GB तक RAM दी जा सकती है। पावर बैकअप के लिए 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग हो सकती है। कैमरा के मामले में 50MP प्राइमरी + 50MP टेलीफोटो कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में HyperOS 2.0 और Android 15 मिल सकता है। यही नहीं सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट मिलने की भी बात सामने आई है।

Redmi Note 15 Pro सीरीज की शुरुआत चीन में होने वाली है। उम्मीद है कि लॉन्च के कुछ हफ्तों बाद इसे भारत में भी पेश किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो अनुमान है कि Redmi Note 15 Pro+ की कीमत 28 हजार से 35 हजार रुपये की रेंज में हो सकती है, जबकि Note 15 Pro को 25,000 रुपये तक की रेंज में उतारा जा सकता है।

अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार ब्रांड नोट सीरीज लवर्स के लिए कुछ नए अपडेट ला रहा है इससे यहां टारगेट मिड रेंज यूजर्स को आकर्षित करने का हो सकता है जो कम कीमत में दमदार मोबाइल चाहते हैं। वहीं, Redmi Note 15 Pro+ की जानकारी से इसका सबसे बड़ा हाइलाइट स्लिम और कर्व्ड प्रीमियम डिजाइन और ड्रॉप-रेसिस्टेंट डुअल-साइड प्रोटेक्शन सामने आया है, जो इसे बाकी मिड-प्रेमियम डिवाइस से अलग कर सकता है। अगर इसमें लीक्ड स्पेसिफिकेशंस जैसे 7,000mAh बैटरी, 90W चार्जिंग और सैटेलाइट कनेक्टिविटी कंफर्म हो जाते हैं तो यह फोन iQOO Neo 10, Realme GT 6 और OnePlus Nord 5 फोंस से मुकबला कर सकता है।

यदि आप ऐसे फोन की तलाश में हैं जो दमदार डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप-लेवल बिल्ड क्वालिटी वाला हो तो Redmi Note 15 Pro+ आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। वहीं, कम बजट वाले यूजर्स के लिए Redmi Note 15 Pro अच्छा साबित हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here