लॉन्च से पहले Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ के दमदार स्पेसिफिकेशंस आए सामने, फुल डिटेल्स लीक

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/redmi-note-15-pro-series.jpg

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi जल्द ही Note 15 प्रो सीरीज इंडिया में ला रही है। इसे लेकर टीजर भी जारी किया जा चुका है। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है इससे पहले ही Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ के फुल स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। यह टिप्स्टर अभिषेक यादव द्वारा सोशल मीडिया साइट एक्स पर शेयर किए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 15 Pro की बात करें तो इसमें 6.83-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आ सकता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिल सकता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक जा सकती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर हो सकती है।

परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 15 Pro फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे Mali-G615 MC2 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। यह डिवाइस Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर काम कर सकता है।

Redmi Note 15 Pro में 200MP का Samsung HPE प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। जो OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। जबकि सेकेंडरी कैमरा के तौर पर 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

बैटरी की बात करें तो Note 15 Pro में 6,580mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा, फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos सपोर्ट, IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस, और SGS 5 स्टार, TÜV SÜD व TÜV Rheinland Triple Eye Protection जैसे सर्टिफिकेशंस मिल सकते हैं।

यदि Redmi Note 15 Pro+ की बात करें तो यह इस सीरीज का और भी प्रीमियम मॉडल होगा। इसमें भी 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, लेकिन यह क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ आ सकता है। डिस्प्ले स्पेसिफिकेशंस में 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और Dolby Vision सपोर्ट शामिल हो सकता है। साथ ही Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन लगाया जा सकता है।

परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 15 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसे Adreno 810 GPU के साथ जोड़ा जा सकता है। यह फोन भी Android 15 आधारित HyperOS 2 पर काम कर सकता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Redmi Note 15 Pro+ में भी 200MP का Samsung HPE प्राइमरी कैमरा OIS के साथ और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है, हालांकि सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बैटरी के मामले में प्रो प्लस मॉडल 6,500mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। इसके अलावा, इसमें भी डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos, IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग और वही सेफ्टी सर्टिफिकेशंस मिलने की बात सामने आई है।

स्टोरेज ऑप्शंस की बात करें तो Redmi Note 15 Pro+ को 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। वहीं, Redmi Note 15 Pro फोन 8GBRAM +128GB और 8GB RAM + 256GB मेमोरी में आ सकता है।

आगामी Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ अपने प्रीमियम डिस्प्ले, 200MP कैमरा, दमदार बैटरी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में शानदार विकल्प बन सकते हैं। वहीं, अब देखना होगा कि लॉन्च डेट कब सामने आती है। यदि आप भी नई नोट 15 प्रो सीरीज लेना चाहते हैं तो कुछ हफ्तों का इंतजार करना होगा। हम आपको आगे भी अपडेट दंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।