Redmi Note 15 SE 5G हुआ 3,000 रुपये महंगा, जानें सभी वेरिएंट्स की नई कीमत

Join Us icon

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi का मिड-रेंज स्मार्टफोन Redmi Note 15 SE 5G अब महंगा मिलेगा। कंपनी ने इस फोन के सभी स्टोरेज वेरिएंट्स पर 3,000 रुपये तक का प्राइस हाइक किया है। नई कीमतें Flipkart, ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर लागू हो चुकी हैं। आइए, आगे नया प्राइस और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

कीमत की बात करें तो Redmi Note 15 SE 5G का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट लॉन्च के समय 19,999 रुपये में आया था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 22,999 रुपये हो गई है। वहीं, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज पहले 21,999 रुपये में सेल हो रहा था जिसे अब 24,999 रूपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 23,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गई है।

कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट, इंपोर्ट ड्यूटी और सप्लाई चेन खर्च इसकी वजह हो सकते हैं। हाल के दिनों में कई स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने डिवाइस की कीमतों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। इसी कड़ी में Redmi Note 15 SE 5G भी अब ज्यादा दाम में सेल किया जाएगा।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Note 15 SE 5G फोन में 6.77 इंच का बड़ा FHD+ पैनल मिलता है, जो 120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। इसके अलावा 3200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।

परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 15 SE 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक जाती है। यह चिपसेट डेली यूज, मल्टीटास्किंग और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा अनुभव दे सकता है। फोन 6GB और 8GB RAM ऑप्शन के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB और 256GB विकल्प मिलते हैं।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 15 SE 5G में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा डेली फोटोग्राफी और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए अच्छा आउटपुट दे सकता है।

बैटरी की बात करें तो Redmi Note 15 SE 5G फोन में 5800mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार सामान्य इस्तेमाल में यह फोन आसानी से पूरे दिन चल सकता है।

नई कीमतों के बाद Redmi Note 15 SE 5G का मुकाबला realme P3 Pro, iQOO Z10 और Samsung Galaxy M36 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि कीमत बढ़ने के बाद भी रेडमी फोन अच्छा है, लेकिन आप अपनी पसंद अनुसार ब्रांड चुन सकते हैं। हम आगे भी प्राइस बढ़ने या घटने पर जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।


Xiaomi Redmi Note 15 SE 5G Price
Rs. 20,250
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here