Redmi Note 17 4G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, लगी है 7700mAh बैटरी और 50MP कैमरा

Redmi Note 17 5G फोन आज से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है जिसका प्राइस 27,999 रुपये से शुरू होता है। इस 8000mAh बैटरी वाले 5जी फोन के बाद अब कंपनी रेडमी नोट 17 4जी फोन लाने की तैयारी भी कर रही है। ब्रांड की ओर से हालांकि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन खबर सामने आ रही है कि इस फोन को इटल की रिटेलर साइट पर लिस्ट कर दिया गया है। यहां Redmi Note 17 4G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है।
Redmi Note 17 4G प्राइस
रेडमी नोट 17 4जी फोन को इटालियन शॉपिंग साइट पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन प्रोडक्ट पेज पर वैसे को ‘कमिंग सून’ लिखा गया है लेकिन इसके साथ ही स्मार्टफोन का प्राइस भी दर्शाया गया है। इस वेबसाइट पर नए रेडमी फोन को 6GB RAM + 256GB storage वेरिएंट में लिस्ट किया गया है जिसका प्राइस EUR 219.90 है। यह फोन रेट इंडियन करंसी अनुसार 24,200 रुपये के करीब बनता है। इस पेज पर फोन कलर का नाम Celestial Purple बताया गया है।
Redmi Note 17 4G स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 17 4जी फोन को वेबसाइट पर एंड्रॉयड 16 से लैस बताया गया है जिसके साथ Xiaomi HyperOS 3 दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6s 4G gen 2 चिपसेट लगाया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना प्रोसेसर है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। शॉपिंग साइट पर इसे 6जीबी रैम और 256जीबी मेमोरी वाला फोन बताया गया है।
वेबसाइट के अनुसार Redmi Note 17 4G फोन को 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बनाया गया है। इस फोन में 1280 x 2772 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। लिस्टिंग के अनुसार यह AMOLED पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मौजूद है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए 2.5D ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है।
यह रेडमी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसका डिजाइन इंडिया में मौजूद Redmi Note 17 5G जैसा ही है। लिस्टिंग के अनुसार यह अपकमिंग मोबाइल एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा सपोर्ट करेगा जो सेकेंडरी एआई सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद रहेगा।
पावर बैकअप के लिए Redmi Note 17 4G स्मार्टफोन में तगड़ी 7700mAh बैटरी दिए जाने की बात लिस्टिंग में सामने आई है। वेबसाइट के मुताबिक यह 1000 रिचार्ज साइकल की बैटरी हेल्थ के साथ मार्केट में लाई जाएगी। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए फोन में 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया जा सकता है। लिस्टिंग की मानें तो यह रेडमी फोन वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करेगा।
रेडमी नोट 17 4जी फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की जानकारी लिस्टिंग में मिली है। मोबाइल को डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन देने के लिए इसे IP65 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi, Bluetooth 6.0 और NFC जैसे विकल्प दिए गए हैं। Redmi Note 17 4G फोन कब तक लॉन्च होगा और इसकी पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स कैसी होगी, इन सभी डिटेल्स के लिए कंपनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।