Redmi Note 17 इंडिया लॉन्च कंफर्म! 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा नया 5G फोन

Join Us icon

रेडमी नोट 17 को लेकर कई दिनों से खबरे सामने आ रही है ​कि यह मोबाइल जल्द ही भारतीय बाजार में लाया जा सकता है। बीते दिनों इंडियन सर्टिफिकेशन्स साइट BIS पर भी इसे लिस्ट किया जा चुका है। वहीं आज कंपनी ने स्वयं आधिकारिक तौर पर Redmi Note 17 इंडिया लॉन्च की जानकारी दे दी है। ब्रांड की ओर से टीज़र वीडियो जारी करते हुए बता दिया गया है कि रेडमी का नया नोट फोन आ रहा है।

Redmi Note 17 इंडिया लॉन्च डिटेल

शाओमी रेडमी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ​ट्वीट करते हुए बताया है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में नया नोट फोन लेकर आ रही है। यहां कंपनी ने सीधे तौर पर तो अपकमिंग फोन का नाम नहीं बताया है लेकिन तकरीबन पुख्ता ही कहा जा सकता है कि यह मोबाइल Redmi Note 17 ही होगा। ब्रांड ने इसे बड़ी बैटरी वाला फोन बताया है। वहीं दूसरी ओर शॉपिंग साइट अमेजन पर भी इस मोबाइल की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। यानी रेडमी नोट 17 अमेजन पर ​बिकेगा।

बताते चलें कि बीते दिनों एक लीक में Redmi Note 17 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट भी सामने आ चुकी है। लीक में दावा किया गया था कि यह रेडमी 5जी फोन 6 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लीक की मानें तो कंपनी स्वतंत्रता दिवस से पहले ही इस स्मार्टफोन को इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध करा देगी और मोबाइल की ब्रिकी 11 अगस्त से शुरू होगी। बहरहाल अभी कंफर्म लॉन्च डेट के लिए कंपनी की अ​गली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

Redmi Note 17 स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी इंडिया अपने अपकमिंग मोबाइल को बड़ी बैटरी वाला फोन बता रही है। चाइना में Redmi Note 17 5G फोन 8000mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था और इंडियन मॉडल में भी यही बैटरी दी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही यूजर्स को 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक भी मिल सकती है।

चाइना मॉडल की ही बात करें तो रेडमी नोट 17 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर लाया गया था जिसमें प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। चीन में यह मोबाइल 6GB RAM और 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध है।

Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G फोन 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7-इंच की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह OLED पैनल पर बनी 1.5K डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह मोबाइल ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर और Wet hand touch 2.0 जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन लेयर दी है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 400 मेन सेंसर दिया जो सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस Redmi 5G फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह IP65 रेटिंग वाला फोन है जिसमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, Bluetooth 5.1 और NFC मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here