लॉन्च से पहले Redmi Note 17 और Note 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, जानें क्या मिलेगा खास

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/redmi-note-17-note-17-pro-design-leak-expected-specs.jpg

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की नई Redmi Note 17 सीरीज को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं। कंपनी इस लाइनअप को होम मार्केट चीन में 14 जुलाई 2026 को लॉन्च करने वाली है। वहीं, लॉन्च से पहले टिपस्टर Experience More ने वीबो पोस्ट के जरिए Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं।

लीक के अनुसार, Redmi Note 17 सीरीज में बड़ी बैटरी, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले, बेहतर ड्यूरेबिलिटी और अच्छा परफॉरमेंस देखने को मिल सकती है। खासतौर पर Pro मॉडल में 9000mAh बैटरी और 3500 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Redmi Note 17 के संभावित फीचर्स

टिपस्टर के अनुसार Redmi Note 17 स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 7 इंच का Samsung E4 Pro डिस्प्ले मिलने की बात कही गई है। जो 1080p रिजॉल्यूशन और 1200 निट्स से 1800 निट्स तक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है।

Redmi Note 17 स्मार्टफोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। बता दें कि Redmi पहले ही 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और चार्जिंग फीचर्स को टीज कर चुका है।

कैमरा की बात करें तो Redmi Note 17 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। फोन में शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग और प्लास्टिक मिडिल फ्रेम मिलने की उम्मीद है।

Redmi Note 17 Pro के फीचर्स संभावित

Redmi Note 17 Pro को लेकर टिपस्टर ने बताया है कि यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। इसमें 6.83 इंच का 1.5K फ्लैट डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट कर सकता है।

Redmi Note 17 Pro में 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात कही गई है। Redmi ने पहले ही इस फोन की बैटरी, डिस्प्ले और चार्जिंग से जुड़े कुछ फीचर्स की पुष्टि कर दी है।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलने की उम्मीद है। सिक्योरिटी के लिए इसमें शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। फोन में प्लास्टिक मिडिल फ्रेम और IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने की बात कही गई है।

Redmi ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि Note 17 सीरीज को ग्रीन और Meteor Purple कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Meteor Purple वैरियंट के रियर पैनल पर शूटिंग स्टार जैसा पैटर्न देखने को मिलेगा। फोन में OLED डिस्प्ले दिया जाएगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स ग्लोबल ब्राइटनेस और Xiaomi की Green Mountain Eye Protection टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगा। यूजर्स को हेल्थ डेटा शेयरिंग, एल्बम शेयरिंग और लोकेशन शेयरिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

Redmi Note 17 Pro मॉडल के डिस्प्ले में फ्लैगशिप-ग्रेड ल्यूमिनसेंट मटेरियल इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें Super Sunlight Display Mode मिलेगा, जो 3500 निट्स तक ब्राइटनेस प्रदान करेगा। फोन में लो-लाइट आई प्रोटेक्शन के लिए ब्राइटनेस को 1 निट तक कम किया जा सकेगा।

Redmi Note 17 Pro में पांच साल तक स्मूथ परफॉरमेंस बनाए रखने के लिए रियल-टाइम डायनामिक परफॉरमेंस एडजस्टमेंट और बेहतर मेमोरी मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

Redmi Note 17 Pro फोन में AI आधारित एंटी-फ्रॉड और एंटी-डीपफेक प्रोटेक्शन फीचर्स भी मिलेंगे। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2, SGS और CQC गोल्ड लेबल डुअल फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन और TUV SUD 2 मीटर 72 घंटे वाटरप्रूफ सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

Redmi Note 17 सीरीज की कीमत कंपनी ने नहीं बताई है, लेकिन हमारा अनुमान है कि यह मिड रेंज में आएगी। क्योंकि पूर्व मॉडल भी इसी रेंज में आते हैं। यदि आप चीन में हैं और नए नोट सीरीज फोन लेना चाहते हैं तो कल के लॉन्च का वेट कर सकते हैं। हम आपको फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।