
Redmi ने भारत में अपने गेमिंग फ्लैगशिप Redmi Turbo 5 की कीमत में पहली बार बढ़ोतरी कर दी है। जून में लॉन्च हुए इस फोन की कीमत वैरियंट के हिसाब से 4,000 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक बढ़ गई है। कीमत बढ़ने के बाद Turbo 5 40,000 रुपये से ज्यादा में मिलेगा। आइए, फोन के दोनों स्टोरेज का नया प्राइस और फीचर्स की डिटेल्स जानते हैं।
Redmi Turbo 5 की नई कीमत
Redmi Turbo 5 को भारत में जून में लॉन्च किया गया था। उस समय इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 37,999 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 40,999 रुपये थी। वहीं, अब कंपनी ने दोनों मॉडल्स की कीमत बढ़ा दी है।
ब्रांड की वेबसाइट के अनुसार Redmi Turbo 5 के 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 4,000 रुपये बढ़कर 41,999 रुपये हो गई है। वहीं, 12GB + 256GB वैरियंट की कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद यह 46,999 रुपये में मिलेगा। इस कीमत में बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों को झटका लग सकता है क्योंकि फोन और ज्यादा प्रीमियम रेंज में चला गया है।
Redmi Turbo 5 के स्पेसिफिकेशंस
Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। परफॉरमेंस इसमें MediaTek Dimensity 8500-Ultra चिपसेट मिलता है।
Redmi Turbo 5 के साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए 5,300 मिलीमीटर का बड़ा वेपर चैंबर भी मौजूद है। Redmi का दावा है कि Turbo 5 AnTuTu बेंचमार्क पर 20 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल कर सकता है।
Redmi Turbo 5 फोन में 7,540mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यानी फोन न सिर्फ लंबा बैकअप दे सकता है बल्कि फास्ट चार्ज भी हो सकता है। डिवाइस को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिली है।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP Sony IMX882 मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा के साथ कस्टमाइज किए जा सकने वाले LED Pixel Rings भी मिलते हैं। इनका उपयोग नोटिफिकेशन, चार्जिंग और दूसरे फंक्शंस के लिए किया जा सकता है।
Redmi Turbo 5 की कीमत बढ़ने के बाद इसका मुकाबला POCO X8 Pro, Samsung Galaxy A37, Vivo V70 FE और Nothing Phone 4a जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। खास बात यह है कि Redmi Turbo 5 भारत में Turbo ब्रांडिंग के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन था। हालांकि अब ग्राहकों को इसे लेने से पहले अन्य विकल्पों को देखना होगा। यदि आने वाले समय में कीमत में फिर बदलाव हुआ तो हम आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।











