
शाओमी रेडमी ने कुछ ही दिनों पहले अपना बड़ी बैटरी वाला 5जी फोन रेडमी नोट 17 इंडिया में लॉन्च किया था। यह मोबाइल 8000mAh battery, 50MP Camera और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर के साथ लाया गया था। आज से यह लेटेस्ट 5जी फोन भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। Redmi Note 17 5G फोन को 3000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है जिसका तरीका आप आगे पढ़ सकते हैं।
Redmi Note 17 5G प्राइस
रेडमी नोट 17 5जी फोन इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 27,999 रुपये है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट सपोर्ट करता है जिसका रेट 30,999 रुपये है। यह लेटेस्ट रेडमी 5जी फोन आज से Starlight Purple, Arctic Blue और Dark Night कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है जिसे कंपनी वेबसाइट, अमेजन और शाओमी स्टोर्स से डिस्काउंट के साथ परचेज किया जा सकता है।
Redmi Note 17 5G ऑफर
रेडमी नोट 17 5जी फोन पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर पेश किया गया है। इस छूट के बाद 6जीबी रैम वेरिएंट को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा और 8जीबी रैम वेरिएंट 27,999 रुपये में बिकेगा। देखा जाए तो ऑफर में फोन खरीदने पर 8GB RAM वाला 5G फोन 6GB RAM के रेट पर ही मिल जाएगा। यह 3 हजार का डिस्काउंट SBI, Axis और Kotak बैंक क्रेडिट कार्ड पर मिलगा।
Redmi Note 17 5G स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 17 5जी फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है। यह मोबाइल पावरफुल 8000mAh battery सपोर्ट करता है जो 5 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 16 घंटे, 14 मिनट का PCMark Battery बेंचमार्क स्कोर पा चुकी है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह रेडमी 5जी फोन 22.5W Reverse चार्जिंग भी सपोर्ट करता है जिससे दूसरे फोन को भी चार्ज किया जा सकता है।
Redmi Note 17 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में फोन का AnTuTu Score 6,22,466 आ चुका है।
रेडमी नोट 17 5जी में 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9-इंच की FDH+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन की स्क्रीन आई केयर मोड वाली है जो ज्यादा देर मोबाइल चलाने पर आंखों को नुकसान पहुंचने से रोकती है। यूजर्स को इस फोन में ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की प्रोटेक्शन मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 5G फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 400 सेंसर दिया गया है जो सेकेंडरी एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
इस रेडमी 5जी फोन को 4 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है जिसमें Circle to Search व Gemini AI जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। फोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। वहीं इस रेडमी फोन में IR Blaster भी दिया गया है जिसे फोन को टीवी का रिमोट बनाया जा सकता है।















