
वीवो वी80 सीरीज की शुरुआत हो रही है। कंपनी ने कुछ ही दिनों पहले बताया था कि वह पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में vivo V80 Lite 5G लॉन्च करने वाली है जो इंडिया में लॉन्च हुए vivo S2 का ही रिब्रांडिड वर्जन होगा। वहीं अब मलेशिया में भी वी80 लाइट की एंट्री कंफर्म हो गई है। रोचक बात यह है कि मलेशिया में लॉन्च होने वाला यह वीवो 5जी फोन पाकिस्तानी मॉडल से पूरी तरह अलग होगा। यानी दो अलग-अलग देशों में दो डिफरेंट फोन लॉन्च होंगे और दोनों का नाम vivo V80 Lite 5G होगा।
vivo V80 Lite लॉन्च डिटेल
मलेशिया में एंट्री लेने वाले मॉडल की बात करें तो वहां वीवो वी80 लाइट 5जी फोन 3 सितंबर को लॉन्च होगा। कंपनी की ओर से ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है कि वह मलेशिया में 3 सितंबर की शाम 7 बजे एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से यह vivo V80 Lite 5G फोन टेक मंच पर पेश होगा। यह टाइम इंडिया में शाम 4 बजकर 30 मिनट का होगा। वीवो मलेशिया की आधिकारिक वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीवो फोन लॉन्च लाइव देखा जा सकेगा। कंपनी ने बता दिया है कि वी80 लाइट Black, Pink और Green कलर में बिकेगा।
vivo V80 Lite की बैटरी
वी80 लाइट की लॉन्च डेट अनाउंस करने के साथ ही कंपनी की ओर से खुलासा कर दिया गया है कि vivo V80 Lite को 10000mAh Battery पर लॉन्च किया जाएगा। यह वीवो का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन बनकर आ रहा है। इससे पहले किसी भी वीवो फोन में इतनी बड़ी बैटरी नहीं दी गई है। हमारा अंदाजा है कि 10,000एमएएच बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए वीवो वी80 लाइट 5जी फोन को वहीं मोबाइल को 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस कर मार्केट में उतारा जा सकता है।
vivo V80 Lite स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी80 लाइट 5जी फोन से जुड़ी अन्य डिटेल्स तो अभी कंपनी द्वारा अनाउंस नहीं की गई है लेकिन माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं फोन हीट होने से रोकने के लिए इसमें Ice Dome VC liquid कूलिंग सिस्टम भी दिया जा सकता है।
vivo V80 Lite 5G फोन को 1260 x 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया जा सकता है। इस फोन में कपंनी Flat AMOLED पैनल का इस्तेमाल कर सकती है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट भी दिया जा सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि यूजर्स की सहूलियत के लिए फोन डिस्प्ले को कंपनी द्वारा low blue light और low flicker जैसे आई-केयर फीचर्स से लैस किया जा सकता है।
कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो से साफ हो गया है कि यह अपकमिंग वीवो 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। ब्रांड द्वारा जारी टीज़र में खुलासा हो गया है कि vivo V80 Lite 5G फोन को 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ लाया जा रहा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो के नए स्मार्टफोन वी80 लाइट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए अभी 3 सितंबर का इंतजार करना होगा।











