
Samsung ने अपनी Galaxy S26 सीरीज का नया स्मार्टफोन Galaxy S26 FE ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी के Fan Edition लाइनअप का नया मॉडल है। खास बात यह है कि यह One UI 9 के साथ आने वाला S26 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। कंपनी ने फोन में बेहतर कैमरा, Galaxy AI फीचर्स, बैटरी और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसी कई खूबियां दी हैं। यह अगले महीने से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy S26 FE के स्पेसिफिकेशंस
Samsung Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस मिल जाती है। जिससे ज्यादा रोशनी में भी स्क्रीन को आसानी से देखा जा सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Samsung Galaxy S26 FE में 3nm Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज ऑप्शन में आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में कंपनी 7 साल के ओएस अपग्रेड और 7 साल के सुरक्षा अपडेट देगी।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का वाइड कैमरा मिलता है। जो OIS और F1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ 12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। Telephoto कैमरा OIS के साथ 3x optical zoom और 30x तक डिजिटल जूम पोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Galaxy S26 FE में Samsung ने कैमरा और वीडियो के साथ AI फीचर्स पर भी खास फोकस किया है। My FanCam फीचर किसी सेलेक्ट किए गए व्यक्ति को ट्रैक करके उसे वीडियो के बीच में रखने के लिए ऑटोमैटिकली फ्रेम को एडजस्ट करता है। वहीं, सुपर स्टेडी के साथ Horizontal Lock तेज मूवमेंट के दौरान ज्यादा stable वीडियो रिकॉर्ड करने में मदद करता है।
कम रोशनी में बेहतर फोटो के लिए Nightography फीचर दिया गया है। यही नहीं Photo Assist के जरिए यूजर्स नैचुरल लैंग्वेज प्रॉम्प्ट्स की मदद से फोटो में बदलाव कर सकते हैं। Samsung के अनुसार, Gemini Omni की मदद से Gallery में मौजूद फोटो और वीडियो से वीडियो क्लिप तैयार और एडिट भी की जा सकती हैं।
Samsung Galaxy S26 FE कंपनी के नए One UI 9 के साथ आता है। इसमें कई Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं। जो यूजर्स की जरूरत और स्क्रीन पर मौजूद जानकारी के आधार पर अलग-अलग सुझाव दे सकते हैं। फोन में अपडेटेड Now Brief फीचर मिलता है। जिसमें weather और wellness जैसी जानकारी के लिए कस्टमाइज करने योग्य ब्रीफिंग कार्ड दिए गए हैं।
यूजर्स सिंपल प्रॉम्प्ट के जरिए अपने हिसाब से नए cards भी बना सकते हैं। वहीं, Now Nudge स्क्रीन पर मौजूद जानकारी के आधार पर keyboard के ऊपर क्विक एक्शन और shortcuts बता देता है। यह फीचर कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स और नोटिफिकेशन्स के साथ भी काम करता है। Circle to Search फीचर को भी भी अपग्रेड किया गया है।
पावर बैकअप के लिए Galaxy S26 FE में 4,900mAh की बैटरी दी गई है। फोन में 45W फास्ट charging सपोर्ट मिलता है। Samsung के मुताबिक, 45W adapter की मदद से करीब 30 मिनट में बैटरी 65 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। फोन में 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावरशेयर का सपोर्ट भी मौजूद है।
Samsung Galaxy S26 FE फोन को IP68 रेटिंग भी मिली है। जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, LTE, Wi-Fi 6E, Wi-Fi Direct और Bluetooth 5.4 का सपोर्ट मिलता है। Samsung ने Galaxy S26 FE के साथ Smart Switch को भी बेहतर किया है। यानी यूजर्स Android या iOS डिवाइस से QR code के जरिए पासवर्ड, पासकी, कॉल हिस्ट्री, एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स और eSIM डेटा सहित जरूरी जानकारी वायरलेस तरीके से ट्रांसफर कर सकते हैं।
Samsung Galaxy S26 FE की कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy S26 FE की शुरुआती कीमत 699.99 डॉलर यानी इंडियन करेंसी के अनुसार 66,855 रुपये रखी गई है। फोन 128GB और 256GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा। चुनिंदा कैरियर्स पर इसकी सेल 3 सितंबर से शुरू होगी। जबकि Samsung.com, कैरियर्स और अन्य रिटेल पर 4 सितंबर से शुरू होगी।
फोन का डायमेंशन 161.6 x 76.9 x 7.4mm है और इसका वजन 193 ग्राम रखा गया है। यह स्मार्टफोन Blueberry, Graphite और Pistachio कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। यदि आप भारत में हैं तो इसकी कीमत और उपलब्धता को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।













