Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च, यहां देखें लाइव

एक जमाने में ‘रेडमी नोट’ स्मार्टफोन फुल डिमांड में रहते थे। सेल शुरू होते ही ये शाओमी रेडमी फोन स्टॉक आउट हो जाया करते थे। उसी सक्सेस को एक बार फिर पाने की उम्मीद में कंपनी अपने नोट स्मार्टफोंस की नई रेडमी नोट 17 सीरीज भारत में लेकर आ रही है। इस सीरीज के तहत Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max इंडिया में लॉन्च हो रहे हैं जिन्हें आप अपने मोबाइल पर ही लाइव देखा सकते हैं।
Redmi Note 17 Pro series सीरीज लॉन्च डिटेल
रेडमी नोट 17 प्रो सीरीज 15 सितंबर को इंडिया में लॉन्च हो रही है। सीरीज के तहत रेडमी नोट 17 प्रो 5जी और रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन लाए जाएंगे। यह लॉन्च ईवेंट राजधानी दिल्ली में आयोजित होगा जिसे पूरी दुनिया में लाइव प्रसारित किया जाएगा। फोन लॉन्च ईवेंट 15 सितंबर की दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी वेबसाइट सहित ब्रांड के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और शॉपिंग साइट अमेजन पर भी देखा जा सकेगा। वहीं नीचे लगी यूट्यूब विंडो में आप Redmi Note 17 series सीरीज इंडिया लॉन्च लाइव देख सकते हैं।
Redmi Note 17 Pro Max स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 10000mAh Battery वाला फोन है। गौरतलब है कि इससे पहले कोई भी रेडमी स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च नहीं हुआ है। कंपनी की मानें तो एक बार फुल चार्ज होने के बाद Redmi Note 17 Pro Max 5G फोन 4 दिन तक बिना स्वीच ऑफ हुए लगातार काम कर सकता है।
वहीं बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स में 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। इसके साथ ही रेडमी नोट सीरीज के नए 5जी फोन को 22.5W Reverse चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किय गया है।
अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स 5जी फोन को Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह मोबाइल LPDDR5x RAM पर लाया जा सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max को 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग और गोरिल्ला ग्लास Victus 2 की लेयर मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह मोबाइल भी IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है जो इसे डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन देगा।
Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 17 प्रो 5जी भी बड़ी बैटरी वाला फोन होगा। लीक्स में कहा जा रहा है कि पावर बैकअप के लिए इस मोबाइल में 9000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए 67W फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। लीक्स की मानें तो यह रेडमी 5जी फोन रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लगाया जा सकता है।
Redmi Note 17 Pro में 6.83-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जा सकती है जिसपर 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद मिलेगा। कंपनी इस मोबाइल को IP69K रेटिंग के साथ पेश कर सकती है जो इसे डस्ट और वॉटर सहित कई तरह की लिक्विड प्रोटेक्शन देगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिल सकता है।