Redmi Note 17 Pro चीन में लॉन्च, 12GB RAM, 9000mAh बैटरी और IP69K रेटिंग के साथ आया Xiaomi का दमदार फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/07/redmi-note-17-pro-china-launched-specifications-price.jpg

Xiaomi की सब ब्रांड Redmi ने चीन में अपनी Note 17 सीरीज पेश कर दी है। इसमें Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। हम इस पोस्ट में प्रो मॉडल की बात कर रहे हैं। कंपनी ने इस फोन को बड़ी बैटरी, मजबूत डिजाइन और बेहतर ड्यूरेबिलिटी के साथ बाजार में उतारा है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 9000mAh की बड़ी बैटरी, 12GB RAM, IP69K जैसी प्रोटेक्शन रेटिंग, 1.5K OLED डिस्प्ले और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर जैसे फीचर्स हैं। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 17 Pro का डिजाइन और डिस्प्ले

Redmi Note 17 Pro में चारों तरफ माइक्रो-कर्व्ड रैपअराउंड साइड फ्रेम डिजाइन दिया गया है, जो फोन को प्रीमियम लुक प्रदान करता है। इसके बैक पैनल पर नया रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलता है। जो Redmi Note सीरीज के पिछले मॉडल्स से अलग लगेगा। फोन की मोटाई 8.46mm है और इसका वजन 226 ग्राम है। मजबूती के लिए इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि यह स्मार्टफोन धूल, पानी में डूबने और हाई प्रेशर वाले गर्म पानी के जेट से भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है।

डिस्प्ले की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच का OLED पैनल दिया गया है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में Xiaomi का Green Mountain Eye Protection सिस्टम दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह डिस्प्ले अंधेरे माहौल में 1 निट तक डिम हो सकता है, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ता है।

Redmi Note 17 Pro के स्पेसिफिकेशंस

परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 17 Pro में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4, 4nm चिपसेट दिया गया है। इसमें Adreno GPU मिलता है, जो गेमिंग और ग्राफिक्स से जुड़े कामों में शानदार अनुभव देगा। फोन को 8GB और 12GB LPDDR4X RAM ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB और 512GB का विकल्प मिलते हैं। 256GB मॉडल में UFS 2.2 और 512GB वैरियंट में UFS 3.1 स्टोरेज तकनीक दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Note 17 Pro Android 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है।

Redmi Note 17 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए तगड़ा विकल्प बनाती है। फोन में 67W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यही नहीं इसमें 22.5W रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकते हैं।

ब्रांड बैटरी लाइफ को लेकर खास ऑफर भी दे रहा है। कंपनी पहली बार फोन खरीदने वाले ग्राहकों को पांच साल की बैटरी अपग्रेड वारंटी दे रही है। पहले चार साल में अगर बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से नीचे जाती है तो कंपनी मुफ्त बैटरी रिप्लेसमेंट कर देगी। वहीं, पांचवें साल में बैटरी हेल्थ 80 प्रतिशत से कम होने पर कंपनी ज्यादा क्षमता वाली बैटरी अपग्रेड करने का विकल्प देगी।

फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन में 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

ऑडियो के लिए Redmi Note 17 Pro फोन में स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos सपोर्ट दिया गया है। फोन में USB Type-C ऑडियो, NFC और Bluetooth 5.1 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें डुअल SIM सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Redmi Note 17 Pro की कीमत

Redmi Note 17 Pro को चीन में चार कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें Sky Blue, Nebula Purple, Black और White कलर शामिल हैं। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,599 युआन (करीब 22,600 रुपये) रखी गई है। वहीं, 8GB RAM +256GB स्टोरेज की कीमत 1,899 युआन (करीब 26,900 रुपये) है।

फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,199 युआन (करीब 31,220 रुपये) और 8GB RAM के साथ 512GB स्टोरेज की कीमत 2,299 युआन (करीब 32,600 रुपये) है।

Redmi Note 17 Pro की चीन में सेल शुरू हो चुकी है। इसके कुछ समय बाद इंडिया में भी आने की उम्मीद है। यह उन यूजर्स के लिए बढ़िया विकल्प है, जो बड़ी बैटरी, मजबूत डिजाइन और लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। यदि आप चीन में हैं और मिड रेंज में फोन देख रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा। ऐसे ही और अपडेट लगातार लेने के लिए 91मोबाइल्स साइट पर विजिट करते रहें।

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors