10,000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च, 3 दिन तक देगा बैकअप

Xiaomi ने जापान में Redmi Note सीरीज का नया स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च कर दिया है। यह Redmi Note 17 लाइनअप का पहला Pro Max मॉडल है। साथ ही पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन में Silicon-Carbon बैटरी तकनीक, 100W फास्ट चार्जिंग, 1.5K 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। आइए, आगे फुल डिटेल्स जानते हैं।
10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग
Redmi Note 17 Pro Max 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। Xiaomi का दावा है कि सामान्य उपयोग में यह बैटरी तीन दिन तक चल सकती है। फोन में 100W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 20 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन फोन चलाया जा सकता है।
कंपनी का दावा है कि 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी 80 प्रतिशत से ज्यादा क्षमता बरकरार रख सकती है। यह करीब 6 साल के उपयोग के बराबर बताया गया है। यही नहीं फोन से दूसरे डिवाइस को 27W तक वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के जरिए चार्ज किया जा सकता है।
Redmi Note 17 Pro Max 5G के स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 17 Pro Max 5G में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन का टच सैंपलिंग रेट 3,200Hz तक है। फोन के डिस्प्ले को TUV Rheinland से लो ब्लू लाइट और फ्लिकर-फ्री मोड के लिए सर्टिफिकेशन भी मिला है।
परफॉरमेंस के लिए Redmi Note 17 Pro Max 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें मेमोरी एक्सपेंशन के जरिए 16GB तक RAM का सपोर्ट मिलता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो स्मार्टफोन HyperOS 3 पर रन करता है। इसमें ऑफलाइन AI ट्रांसलेशन और रियल-टाइम स्पीच ट्रांसक्रिप्शन जैसे कई AI फीचर्स दिए गए हैं। Xiaomi फोन के लिए 4 OS और 6 साल के सुरक्षा अपडेट भी देगा।
फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 17 Pro Max 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का मेन कैमरा और 8MP का ultra-wide कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Xiaomi ने फोन की मजबूती के लिए Redmi टाइटन स्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया है। स्मार्टफोन को IP66 और IP68 रेटिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक इसे TUV SUD ने 2 मीटर पानी के अंदर 72 घंटे के टेस्ट के लिए भी वेरीफाई किया है। फोन के डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 मिलता है। जबकि SGS सर्टिफिकेशन के मुताबिक फोन को 3 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने के लिए भी टेस्ट किया गया है।
Redmi Note 17 Pro Max 5G की कीमत और कलर्स
जापान में Redmi Note 17 Pro Max 5G के 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत 79,980 येन (लगभग 47,963 रुपये) और 8GB + 512GB मॉडल की कीमत 99,980 येन (लगभग 59,957 रुपये) रखी गई है।
Redmi Note 17 Pro Max 5G को Black, Purple और Cloud Blush कलर में पेश किया गया है। Cloud Blush वैरियंट में फोटोक्रोमिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी वजह से धूप में फोन का रंग white से pinkish-orange में बदल जाता है। Black और Purple मॉडल का डायमेंशन करीब 78.27 x 163.44 x 8.65mm है। जबकि Cloud Blush वैरियंट की मोटाई 8.57mm है। तीनों मॉडल का वजन करीब 229.5 ग्राम है।
फिलहाल Redmi Note 17 Pro Max 5G को जापान में लॉन्च किया गया है। दूसरे बाजारों में इसकी उपलब्धता जल्द हो सकती है। क्योंकि यह फोन ग्लोबली भी लॉन्च होने वाला है। अगर आप बड़ी बैटरी वाला डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। 91मोबाइल्स साइट पर खबरें पढ़ते रहें।