Redmi Note 17 Pro Max 5G लॉन्च से पहले NBTC पर हुआ स्पॉट, जानें संभावित स्पेसिफिकेशंस

Redmi ने कुछ दिनों पहले ही चीन में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro को लॉन्च किया है। वहीं, अब ग्लोबल बाजार में नए मॉडल आने की जानकारी मिली है। दरअसल Redmi Note 17 Pro Max 5G और Redmi Note 17 5G को थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। वहीं, Xiaomi का अगला फोल्डेबल फोन भी चीन में एक नए सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है, जिससे जल्द लॉन्च होने की उम्मीद बढ़ गई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Redmi Note 17 Pro Max 5G NBTC सर्टिफिकेशन
Xpertpick की रिपोर्ट के अनुसार NBTC डेटाबेस में 2609FRA74G मॉडल नंबर वाला डिवाइस स्पॉट हुआ है, जिसे ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 17 Pro Max 5G के नाम से लॉन्च किए जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि, सर्टिफिकेशन में फोन के स्पेसिफिकेशंस नहीं है।
पूर्व में पहले सामने आए NCC और Eurofins सर्टिफिकेशन के मुताबिक, Redmi Note 17 Pro Max 5G में 9,210mAh की बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth LE, NFC, USB Type-C पोर्ट, microSD कार्ड स्लॉट और IP68 डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिल सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्लोबल मार्केट में यह फोन 8GB + 256GB, 8GB + 512GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वैरियंट में आ सकता है।
Redmi Note 17 5G भी जल्द हो सकता है लॉन्च
NBTC पर 26081RA18G मॉडल नंबर वाला Redmi Note 17 5G भी देखा गया है। इसके ज्यादातर फीचर्स चीन में लॉन्च हुए मॉडल जैसे ही हो सकते हैं। हालांकि, ग्लोबल वैरियंट में 7,700mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है, जबकि भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है इसे 6 अगस्त को इंडिया में एंट्री मिल सकती है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मॉडल नंबर में मौजूद 2608 और 2609 कोड यह बताता है कि Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro Max की लॉन्चिंग क्रमशः अगस्त और सितंबर में हो सकती है।
Xiaomi 17 Fold भी हुआ लिस्ट
इसी बीच Xiaomi के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी चीन के CMIIT सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। फिलहाल इसके नाम को लेकर जानकारी नहीं मिली है। इसे Xiaomi 17 Fold, Xiaomi Mix Fold 5 या Xiaomi Mix Fold 6 में से किसी नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
लीक्स के अनुसार, यह फोल्डेबल फोन Android 17 आधारित HyperOS 4 पर रन कर सकता है। इसमें कंपनी का इन-हाउस Xring O3 चिपसेट मिल सकता है। डिवाइस में 7.6-इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले, 200MP प्राइमरी कैमरा, 6,000mAh बैटरी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडल नंबर में मौजूद 2608 कोड इसके अगस्त में लॉन्च होने का इशारा कर रहा है। वहीं, इसके ग्लोबल लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हम आपको सभी मॉडल्स के लिए अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।