6 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Redmi Note 17 5G फोन और 11 अगस्त से सेल! लीक हुई डिटेल्स

Join Us icon

Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro चाइना में लॉन्च हो चुके हैं और अब भारतीय फैंस भी इन मोबाइल्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक रेडमी नोट 17 सीरीज की इंडिया लॉन्च की स्थिति पर कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन, एक ताजा लीक में Redmi Note 17 5G की इंडिया लॉन्च डेट और सेल डेट सामने आ गई है। यह 5जी फोन अगले महीने स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त से पहले ही भारतीय बाजार में खरीदने ​के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Redmi Note 17 इंडिया लॉन्च डेट और सेल

रेडमी नोट 17 5जी फोन से जुड़ा यह बड़ी लीक टिपस्टर अभिषेक यादव के जरिये सामने आया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए दावा किया गया है कि Redmi Note 17 5G फोन 6 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं लीक की मानें तो लॉन्च के पांच दिन बाद ही यानी 11 अगस्त को रेडमी नोट 17 भारतीय बाजार में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। 11 अगस्त को Redmi Note 17 की फर्स्ट सेल होगी जिसमें डिस्काउंट ऑफर्स भी मिलेंगे।

Redmi Note 17 स्पेसिफिकेशन्स

चाइना में रेडमी नोट 17 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर लाया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। चीन में यह मोबाइल 6GB RAM और 8GB RAM पर सेल के लिए उपलब्ध है।

पावर बैकअप के लिए Redmi Note 17 5G फोन में 8000mAh बैटरी लगाई गई है जो कंपनी के दावेनुसार फुल चार्ज में तकरीबन ढ़ाई दिन तक लगातार काम कर सकती है। फोन की बैटरी को 1600 चार्ज सायकल की गारंटी के साथ लाया गया है। वहीं इस रेडमी 5जी फोन में 45W फास्ट चार्जिंग और 22.5W Reverse चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है।

Redmi Note 17 5G

Redmi Note 17 5G फोन 2396 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7-इंच की बड़ी स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह OLED पैनल पर बनी 1.5K डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1800nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मौजूद है। यह मोबाइल ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगर​प्रिंट सेंसर और Wet hand touch 2.0 जैसे फीचर्स से लैस किया गया है। प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई की प्रोटेक्शन लेयर दी है।

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 17 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 400 मेन सेंसर दिया जो सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस Redmi 5G फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह IP65 रेटिंग वाला फोन है जिसमें कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, Bluetooth 5.1 और NFC मिलता है।

Redmi Note 17 प्राइस (अनुमानित)

रेडमी नोट 17 5जी फोन चीन में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम पर लाया गया था जो 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर बिक रहा है। इसकी शुरुआती कीमत इंडियन करंसी अनुसार 18,499 रुपये के करीब है। हमारा अनुमान है कि इंडिया में Redmi Note 17 5G फोन का स्टार्टिंग प्राइस 20 हजार रुपये तक जा सकता है। हालांकि हो सकता है​ कि ऑफर्स के साथ कंपनी इसे 5जी फोन अंडर 20000 की कैटेगरी में ला दे। बहरहाल कंफर्म डिटेल्स के लिए कंपनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here