
Redmi Turbo 4 Pro को Redmi Turbo 4 का एक अधिक पावरफुल वर्जन माना जा रहा है, जिसे इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pro मॉडल को 3C सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही चीन में लॉन्च हो सकता है। इस लिस्टिंग से Turbo 4 Pro की चार्जिंग डिटेल्स का भी खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि यह ग्लोबली POCO F7 के नाम से लॉन्च हो सकता है। आइए, आगे आगामी फोन की लेटेस्ट डिटेल्स जानते हैं।
Redmi Turbo 4 Pro 3सी लिस्टिंग
- वीबो पर टिपस्टर Digital Chat Station ने एक नए Redmi फोन की 3C सर्टिफिकेशन डिटेल्स शेयर की हैं, जिसका मॉडल नंबर 25053RT47C है। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro हो सकता है।
- 3C लिस्टिंग के अनुसार, Redmi Turbo 4 Pro में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, यह फोन 7,000mAh+ की बड़ी बैटरी के साथ आ सकता है।
- DCS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन में नए Snapdragon 8s सीरीज चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह संभवतः Snapdragon 8s Elite SoC होगा, जो Snapdragon 8 Gen 3 के समान आर्किटेक्चर और प्रोसेस पर आधारित होगा।
- इन स्पेसिफिकेशंस के आधार पर, Redmi Turbo 4 Pro को एक परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन माना जा सकता है, जो फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स के साथ आएगा।
Redmi Turbo 4 Pro के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:
- Redmi Turbo 4 Pro में 6.8-इंच की 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो हाई-फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगी।
- डिजाइन की बात करें तो, इस नए Redmi फोन में पतले बेजल और राउंडेड कॉर्नर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही, इसमें मेटल मिडल फ्रेम और ग्लास बॉडी दी जा सकती है।
- कैमरा डिपार्टमेंट में यह फोन 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है।
फिलहाल, Redmi Turbo 4 Pro को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा।ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन POCO F7 के रूप में आ सकता है, जिसे 27 फरवरी को लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, POCO F7 सीरीज के तहत POCO F7 Pro और POCO F7 Ultra नाम के दो मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद है।













