
Xiaomi की सब ब्रांड रेडमी ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi Turbo 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह स्नैपड्रैगन 8s Gen4 SoC द्वारा संचालित पहला फोन है इसमें दमदार चिप के साथ 6.83 इंच हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी 7550mAh बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी ने इसे कई वेरिएंट्स में पेश किया है, जिसमें एक खास Harry Potter Edition भी शामिल है। आइए, आगे आपको खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।
REDMI Turbo 4 Pro के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Redmi Turbo 4 Pro में 6.83 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 1.5K (2800 x 1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन) मिलता है। यह 120Hz की रिफ्रेश रेट और 2560Hz तक की टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें Dolby Vision और 3840Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग का सपोर्ट भी है, जो आंखों की सुरक्षा में मदद करता है। वहीं, इसकी पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक की है।
- चिपसेट: REDMI Turbo 4 Pro स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जिसकी हाई क्लॉक स्पीड 3.2GHz तक है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Adreno 825 GPU मौजूद है और यह प्रोसेसर 4nm प्रोसेस पर आधारित है
- स्टोरेज और रैम: फोन में 12GB और 16GB तक की LPDDR5X RAM और 256GB, 512GB और 1TB तक का UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग की जा सकती है।
- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए REDMI Turbo 4 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) व EIS वाला 50MP का है, जो LYT-600 सेंसर है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में OV20B सेंसर और f/2.2 अपर्चर वाला 20MP का फ्रंट कैमरा लगाया गया है।
- बैटरी और चार्जिंग: यह मोबाइल 7550mAh की बड़ी बैटरी के साथ लाया गया है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग का शानदार कॉम्बो है।
- अन्य: फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, इंफ्रारेड सेंसर, USB Type-C ऑडियो सपोर्ट, और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स हैं।
- वजन और डायमेंशन: फोन का डायमेंशन 163.1 x 77.93 x 7.98mm है और इसका वजन लगभग 219 ग्राम रखा गया है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: Redmi Turbo 4 Pro लेटेस्ट Android 15 पर आधारित Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है।
REDMI Turbo 4 Pro की कीमत और कलर्स
Redmi Turbo 4 Pro मोबाइल चीन में 5 स्टोरेज और एक Harry Potter Edition में लॉन्च हुआ है। जिनकी डिटेल्स आप टेबल में देख सकते हैं। वहीं, कलर्स की बात करें तो फोन ब्लैक, वाइट और ग्रीन जैसे तीन रंगो में आता है।
वैरियंट | चाइना प्राइस | भारतीय कीमत अनुमानित |
12GB + 256GB | 2,199 युआन | ₹25,760 |
16GB + 256GB | 2,299 युआन | ₹26,935 |
12GB + 512GB | 2,499 युआन | ₹29,280 |
16GB + 512GB | 2,699 युआन | ₹31,620 |
16GB + 512GB (Harry Potter Edition) | 2,799 युआन | ₹32,795 |
16GB + 1TB | 2,999 युआन | ₹35,135 |