
Xiaomi की सब ब्रांड Redmi अपनी Turbo 5 सीरीज लेकर आ सकता है। इसके तहत Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Pro फोंस लॉन्च होने की उम्मीद है। इससे पहले प्रो मॉडल को लेकर पहले की जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब बेस मॉडल से जुड़ी अहम डिटेल्स टिप्स्टर Digital Chat Station (DCS) ने शेयर की हैं। बताया जा रहा है कि आगामी मोबाइल्स 2026 में एंट्री ले सकते हैं। यह श्रृंखला चीन में आएगी और इसे ग्लोबल बाजारों में Poco मोबाइल्स के तौर पर रिब्रांड किया जा सकता है। आइए, आगे लीक में सामने आई बातों को विस्तार से जानते हैं।
Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशंस (लीक)
डिस्प्ले
Redmi Turbo 5 में 6.6-इंच का बड़ा डिस्प्ले प्रदान किया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। इस डिस्प्ले में “Large R-Angle” डिजाइन मिल सकता है। जिससे स्क्रीन के कोने थोड़े ज्यादा घुमावदार हो सकते हैं। यह डिस्प्ले साइज Turbo 4 के मुकाबले थोड़ा छोटा होगा क्योकि पूर्व मॉडल में 6.67-इंच स्क्रीन है, लेकिन एर्गोनॉमिक सुधारों के चलते यह यूजर्स को बेहतर अनुभव दे सकता है।
डिजाइन
लीक के अनुसार डिजाइन के मामले में इस बार आगामी Redmi Turbo 5 में मेटल मिडिल फ्रेम देखने को मिल सकता है, जो डिवाइस को प्रीमियम और मजबूत फील प्रदान कर सकता है। यह प्लास्टिक फ्रेम से एक बड़ा बदलाव कहा जा रहा है।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में भी कुछ अलग देखने को मिल सकता है। जहां Turbo 4 में 6,550mAh की बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग थी। वहीं, अपकमिंग Turbo 5 में और भी बड़ी बैटरी के साथ पतला डिजाइन मिल सकता है।
Redmi Turbo 5 Pro की डिटेल्स (संभावित)
- पूर्व लीक के अनुसार Redmi Turbo 5 Pro मॉडल में 8,000mAh से ज्यादा बड़ी बैटरी होने की बात सामने आई है। यानी ये लंबे बैकअप में सबसे आगे निकल सकता है।
- बताया गया है कि Redmi Turbo 5 Pro को 2026 में अप्रैल से जून के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Redmi Turbo 5 का लॉन्च 2026 की शुरुआत में किया जा सकता है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार Turbo 5 को ग्लोबल मार्केट में Poco X8 Pro और Turbo 5 Pro को Poco F8 के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है।










