Jio का धमाका ऑफर, महज 699 रुपए में खरीदें Jio Phone

Join Us icon

त्योहारी सीजन को देखते हुए रिलायंस जियो ने अपने किफायती स्मार्ट फीचर फोन Jio Phone को 699 रुपये में बेचने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद दी है। जियो फोन को जुलाई 2017 में 1,500 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, कुछ महीने पहले इस फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर के अंदर यह 501 रुपए का बेचा जा रहा है।

हालांकि, अब टेलीकॉम कंपनी ने ऐलान किया है कि जियो फोन को महज 699 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन की यह कीमत “Jio Phone Diwali 2019” ऑफर का हिस्सा है। इस ऑफर की शुरुआत दशहरे (8 अक्टूबर) से होगी जो कि दिवाली (27 अक्टूबर) तक चलेगी। इसे भी पढ़ें: Jio ने फिर चली नई चाल, टेलीकॉम कंपनियों में मचा हड़कंप

मिलेगा डाटा बेनिफिट्स

रिलायंस जियो की ओर से जियो फोन को चार्ज करने पर ग्राहकों को 700 रुपए का और फायदा होगा इसमें यूजर्स को पहले सात रीचार्ज पर एक्सट्रा डाटा मिलेगा। कंपनी 99 रुपये का डेटा अकाउंट में जोड़ देगी। इसका मतलब है कि आपको कम कीमत में फोन के साथ डाटा लाभ का फायदा होगा। इसे भी पढ़ें: Jio Fiber में Wifi पर 100 नहीं सिर्फ 50 Mbps मिलेगी ​स्पीड

स्पेसिफिकेशन्स

जियोफोन में 2.4-इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240×320 पिक्सल) डिसप्ले है। इसके अलावा इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर मौजूद है। डिवाइस में 512 एमबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए रियर में 2-मेगापिक्सल का कैमरा और और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। जियो फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here