फिर आया जियो ऑफर, 399 रुपए के रिचार्ज पर मिलेगा 400 का कैशबैक, जानें क्या है पूरा प्लान

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/01/jio-image.jpg

टेलीकॉम सेक्टर में प्राइस वॉर शुरू करने वाली रिलायंस जियो अपने शानदार ऑफर्स के जरिए यूजर्स को सरप्राइज देती रहती है। कंपनी ने शुरुआत के छह महीने से भी ज्यादा तक फ्री कॉलिंग और डाटा का लाभ अपने यूजर्स को उपलब्ध कराया था। वहीं, अब कंपनी ने साल के खत्म होते-होते जियो हैप्पी न्यू ईयर नाम के ऑफर को पेश किया है, जिसमे यूजर्स को 399 रुपए का रिचार्ज कराने पर पूरा 100 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।

इस कैशबैक को कंपनी अजियो कूपन के माध्यम से उपलब्ध कराएगी। ग्राहक इस कूपन का इस्तेमाल अजियो ऑफर्स में कर सकेंगा। इस कैशबैक ऑफर का लाभ मौजूदा और नए रिलायंस जियो यूजर्स को मिलेगा। चलिए आपको आगे बताते हैं कि किस तरह इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है।
नए साल में जियो, एयरेटल, आइडिया और वोडाफोन दे रही हैं 400 रुपए के अंदर बेस्ट प्रीपेड प्लान

ऐसे उठाएं रिलायंस जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर का लाभ

–इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए जियो यूजर्स को सबसे पहले अपने नंबर पर 399 रुपए का रिचार्ज करना होगा। इस ऑफर का लाभ 28 दिसबंर 2018 से 31 जनवरी 2019 तक के बीच ही मिलेगा।

–एक बार रिचार्ज कराने पर रिलायंस अजियो का 399 रुपए का कूपन माएजियो एप्लिकेशन में माएकूपन सेक्शन में एड कर देगी।

–इस कूपन का इस्तेमा यूजर्स अजियो की ऐप और वेबसाइट पर कम से कम 1,000 रुपए की खरीददार के दौरान कर सकेंगे। इसका मतलब है कि अगर आप 1,000 कि शॉपिंग करते हैं और इस 399 रुपए के कूपन का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सिर्फ 601 रुपए की पेमेंट करनी होगी।

-अजियो ऐप और वेबसाइट पर इस कूपन का इस्तेमाल 15 मार्च 2019 तक किया जा सकता है।

जियो का ऑफर जानने के लिए यहां क्लिक करें…

अजियो से शॉपिंग कर 399 रुपए वाले कूपन का लाभ उठाने के लिए यहां क्लिक करें…