
भारतीय टेलीकॉम सेवाओं को अलग मुकाम पर पहॅुंचाने वाली रिलायंस जियो ने भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स को इंटरनेट डाटा तथा वॉयस कॉलिंग सुविधाओं के जरिये बेहतरीन सेवाएं दी है। मात्र 170 दिनों में 100 मिलियन ग्राहकों को जोड़ने वाली रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज प्रैस कॉफ्रेंस के माध्यम से जियो की उपलब्धियों समेत रिलायंस की आगामी योजना व प्लान्स की जानकारी दी।
मई में भारत में लॉन्च होगा नोकिया 3310
रिलायंस जियो के इस इवेंट में मुकेश अंबानी यह साफ कर दिया है कि 31 मार्च 2017 के बाद जियो हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के तहत दी जाने वाली कुछ सेवाएं तो मुफ्त होंगी लेकिन कुछ के लिए शुल्क चुकाना होगा। आईये नज़र डालते है प्रैस कॉफ्रेंस के माध्यम से जियो द्वारा की गई घोषणाओं पर :—
1 अपने अब तक के सफर में रिलायंस जियो ने शुरूआती 170 दिनों में 100 मिलियन ग्राहकों को जोड़ा है।
2 जियो से जुड़ने वाले ग्राहकों की सख्या के हिसाब से देश के सबसे तेजी से बढ़े नेटवर्क ने 1 सेकेंड में 7 ग्राहकों को स्वयं से जोड़ा है।
3 जियो यूजर्स ने रिलायंस जियो नेटर्वक के जरिये प्रतिदिन 3.3 करोड़ जीबी इंटरनेट डाटा का उपयोग किया है तथा तकरीबन 170 दिनों में देशभर के जियो यूजर्स ने 100 करोड़ जीबी इंटरनेट डाटा की खपत की है।
4 सितंबर 2016 से पहले भारत इंटरनेट डाटा यूज़ करने वाले उपभोक्ताओं की दृष्टि से विश्व में 150वें नंबर पर था। लेकिन जियो की सेवाऐं शुरू होने के बाद फरवरी 2017 तक भारत विश्व में मोबाईल डाटा यूज़ करने वाले देशों की लिस्ट में प्रथम नंबर पर आ चुका है। इस सूची में भारतीय चीनी लोगों की अपेक्षा 50 प्रतिशत ज्यादा इंटरनेट डाटा यूज़ करते हैं।
5 जियो का लक्ष्य है कि साल 2017 के अंत तक यह देश की 99 प्रतिशत जनसख्यां को इंटरनेट की सेवाओं से लैस करेगा।
मार्च 2018 तक होगी जियो की सभी सेवाएं मुफ्त लेकिन थोड़ी खुशी थोड़े गम
6 31 मार्च के बाद रिलायंस जियो द्वारा हैप्पी न्यू ईयर प्लान खत्म कर दिया जाएगा तथा 1 अप्रैल से जियो टैरिफ प्लान लागू हो जाएंगे।
7 हालांकि 1 अप्रैल के बाद भी रिलायंस जियो नेटर्वक पर वॉयस कॉलिंग तथा रोमिंग की सेवाएं मुफ्त ही रहेंगी।
8 कॉफ्रेंस के माध्यम से अंबानी ने वायदा किया है कि जियो यूजर्स को अन्य आॅपरेटरों की अपेक्षा 20 प्रतिशत अधिक डाटा मिलेगा।
9 जियो से जुड़ने वाले पहले 100 मिलियन के लिए कंपनी की ओर से ‘जियो प्राईम मेंबरशिप’ की शुरूआत की गई है, जिसमें 31 मार्च से पहले मात्र 99 रुपये का शुल्क देकर शामिल हुआ जा सकता है।
कमाल की तकनीक: फोन की स्क्रीन टूटने पर खुद ही जुड़ जाएगी
10 कंपनी की ओर से जियो प्राईम मेंबर्स के लिए 303 रुपये का मासिक प्लान जारी किया गया है। जिसके तहत सीमित इंटरनेट डाटा के साथ फ्री वॉयस कॉल तथा मुफ्त रोमिंग कर सुविधाऐं दी जाएगी।





















