मई में भारत में लॉन्च होगा नोकिया 3310

Join Us icon

आगामी 26 फरवरी को मोबाईल वर्ल्ड काग्रेंस के दौरान एचएमडी ग्लोबल एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और उम्मीद है कि इस ईवेंट के माध्यम से नोकिया अपने आगामी स्मार्टफोन के साथ ही नोकिया 3310 को री-लॉन्च करेगी। वहीं एक ताजा खबर में यह बात सामने आई है ​कि नोकिया 3310 मई माह में भारत में भी सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है।

कमाल की तकनीक: फोन की स्क्रीन टूटने पर खुद ही जुड़ जाएगी

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक नोकिया से जुड़े उनके सूत्र ने बताया है कि एमडब्ल्यूसी 2017 में नोकिया 3310 को प्रदर्शित करने के तकरीबन तीन महीने बाद यह फोन भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को लेकर कहा गया है कि नोकिया 3310 का नया मॉडल देखने में आॅरिजनल मॉडल से काफी अलग है जो बेहद आर्कषक और खूबसूरत है। नया नोकिया 3310 इस बार कंपनी द्वारा ओवल शेप में प्रस्तुत किया जाएगा, जो कई कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा।

nokia-3310

रिपोर्ट के अनुसार भारत में नोकिया 3310 की कीमत 3,000 रुपये से कम होगी तथा शुरूआत में कंपनी द्वारा इस फोन का लिमिटेड स्टॉक ही सेल के लिए पेश किया जाएगा। इसी के साथ रिपोर्ट में कहा गया है कि नोकिया 6 को भी आगामी माह में भारत में लॉन्च किया जा सकता है तथा यहां इस फोन को 19,000 रुपये की मीड रेंज में सेल के लिए प्रस्तुत किया जाएगा जो आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो सकता है।

मार्च 2018 तक होगी जियो की सभी सेवाएं मुफ्त लेकिन थोड़ी खुशी थोड़े गम

गौरतलब है कि नोकिया भारतीय बाजार को एक बड़े मंच के रूप में देख रही है और इसी के चलते नोकिया फोन्स की लॉन्चिंग से पहले ही यहां के आॅनलाईन बाजार तथा रिटेल मार्केट की स्टडी कर रही है। आपको बता दें कि साल के अंत तक नोकिया ब्रांड के तकरीबन 7 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने है, जो विभिन्न कीमतों पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे।