रिलायंस जियो ने छुआ 50 मिलियन का उपभोक्ता आधार

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/10/Reliance-Jio1.jpg

मुकेश अंबानी कंपनी रिलायंस जियो ने इस वर्ष सितंबर में अपनी 4जी सेवा अधिकारिक रूप से भारत में शुरू की थी और महज तीन माह से भी कम समय में कंपनी ने 50 मिलियन का उपभोक्ता आधार छू लिया है। अर्थात 5 करोड़ लोग जियो की 4जी सेवा से जुड़ चुके हैं। इसके साथ ही कंपनी भारत की नंबर एक ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बन गई है।

इकनॉमिक्स टाइम्स पर दी गई जानकारि के अनुसार ​रिलायंस जियो प्रति मिनट लगभग 1,000 नए उपभोक्ता जोड़ रहा है जो कि आशा से कहीं ज्यादा है। वहीं एनालिस्ट जियो की सविर्स को लेकर उम्मीद कर रहे थे कि साल के अंत तक कंपनी 10 मिलियन सब्साक्राइबर जोड़ेगी जबकि मार्च तक 40 मिलियन का आंकड़ा जा सकता है जबकि इससे पहले आधे समय में ही कंपनी ने 50 मिलियन से ज्यादा का उपभोक्ता आधार छू लिया।

क्या आपको भी मिला रिलांयस जियो का यह फेक बिल

भारत में रिलायंस जियो ने 5 सितंबर से अपनी सेवाएं अधिकारिक रूप से शुरू की थी। सेवा शुरू करने के महज 26 दिनों में ही कंपनी ने 1.6 करोड़ उपभोक्ता आधार को छू लिया था जो किए नया एक कीर्तिमान है। इसी के साथ जियो ने यह दर्शा दिया था कि कंपनी आगे क्या करने वाली है और तीन महीने से भी कम समय में 50 मिलियन का आंकड़ा छूना भी बेहद बड़ी बात है।

मार्च 2017 तक फ्री हो सकती है जियो की सर्विस, धीरूभाई के जन्मदिन पर मिल सकता है तोहफा

रिलायंस जियो भारत की पहली ऐसी कंपनी है​ जिसने देश के 3,100 शहरों और कस्बों में आधार कार्ड आधारित सिम वेरिफिकेशन सेवा शुरू की थी। वहीं कंपनी विश्व की पहली ऐसी कंपनी है जो सिर्फ 4जी सेवा प्रदान करती है।