
अक्टूबर माह में लाइफ सीरीज़ के स्मार्टफोन एफ1 और एफ1प्लस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। वहीं दो महीनों बाद रिलांयस लाइफ ने अपने एफ सीरीज के तहत तीसरा फोन भी पेश कर दिया है। कंपनी ने लाइफ एफ1एस को उतारा है। इस फोन की कीमत 10,099 रुपये है लेकिन जियो मनी से भुगतान करने पर आपको 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन पर भी आपको हैप्पी न्यू आॅफर का लाभ मिलेगा।
20 रुपये में डाउनलोड कर सकते हैं पूरी फिल्म, जानें कैसे
रिलायंस द्वारा लॉन्च इस 4जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर किया जाए तो इसमें 1920×1080 पिक्सल रेज्यूलेशन वाली 5.2-इंच की फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले दिया गया है। इसे 2.5डी कर्व्ड कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड किया गया है जो इसे खंरोच से बचाता है और मजबूती भी प्रदान करता है।

एफ1एस को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 5.1 लॉलीपॉप पर कार्य करता है तथा साथ ही बेहतर ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रिनों 405 जीपीयू से लैस किया गया है।
ये हैं 2016 के इंटरनेट के 5 सबसे खतरनाक इंसान
इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए लाइफ एफ1 एस में एलईडी फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रीयर कैमरा उपलब्ध है तथा सेल्फी के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जहां 4जी वोएलटीई सपोर्ट के अलावा, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी ओटीजी दिए गए हैं वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,000एमएएच की बैटरी उपलब्ध है। रिलायंस लाईफ एफ1 एस ब्लैक, ग्रे और गोल्ड रंग के वेरिएंट्स में उपलब्ध है।






















