
इन दिनों इंडिया में Anti-China का माहौल बना हुआ है। चीन में पनपे कोरोना वायरस के कहर ने जहां चीन को पूरी दुनिया के सामने बदनाम कर दिया। वहीं भारत में TikTok जैसी चीनी ऐप की वजह से लोगों की चिढ़ और भी बढ़ गई है। पिछले कुछ दिनों में भारत-चीन बॉर्डर पर भी विरोध की स्थिति पनपी हुई है जो भारतीयों के दिल में चीन की प्रति नफरत को और बढ़ा रही है। इन सब कारणों को मिलाजुला असर कुछ ऐसा आ रहा है कि लोग चीन में बनी वस्तुओं व चीनी कंपनियों को बहिष्कार कर रहे हैं। लोग अपने मोबाइल में मौजूद चाइनीज ऐप्स को डिलीट कर रहे हैं। और ऐसे ही लोगें की मदद के लिए एक नया नाम सामने आया है ‘Remove China Apps’
जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह ऐप खासतौर पर चीनी ऐप्स को फोन के रिमूव यानि डिलीट करने का काम करती है। देश में बने हुए Anti-China माहौल का फायदा उठाते हुए इस ऐप ने सही मौके पर चौका मारा है। भारत में लॉन्च होने के महज दो हफ्ते के भीतर ही पूरे देश में 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने Remove China Apps ऐप को अपने फोन में डाउनलोड किया है। स्थिति कुछ ऐसी है कि इस ऐप के जरिये फोन से चीनी ऐप्स को डिलीट करने के बाद लोग स्क्रीनशॉट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर रहे हैं।

Remove China Apps को भारत में 1,000,000 से अधिक लोगों ने अपने फोन में इंस्टाल कर लिया है। यह ऐप फोन को स्कैन कर उसमें मौजूद चीनी ऐप्स की लिस्ट निकाल देती है और फिर यूजर द्वारा कमांड दिए जाने पर यह एक ही बार में उन सभी चाइनीज ऐप्स को फोन के अनइस्टाल व डिलीट कर देती है। खबर लिखे जाने तक इस ऐप के लिए प्ले स्टोर पर 144,381 लोग अपना रिव्यू लिख चुके थे और ऐप को 4.8 स्टार रेटिंग मिली हुई थी। इस ऐप का साईज़ सिर्फ 3.8 एमपी का है।
क्या है Remove China Apps ऐप
रिमूव चाइना ऐप्स नाम की इस ऐप का निर्माण OneTouch AppLabs द्वारा किया गया है। यह ऐप फिलहाल एंडरॉयड फोंस के लिए ही बनाई गई है जो गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। डेवलेपर्स ने इस ऐप को ‘ऐजुकेशनल परपज़’ के लिए बताया गया है। ऐप की इंफो में लिखा गया है कि यह ऐप इस बात का पता लगाती है कि फोन में मौजूद कौन सी ऐप किस देश की बनी हुई है।
हालांकि यहां इंफो में साफ लिखा गया है कि ऐप डेवलेपर्स लोगों को किसी भी तरह की ऐप अनइंस्टाल करने के लिए बाध्य नहीं करते हैं। वहीं साथ इन्होने यह भी कबूला है कि किसी ऐप के लिए गलत देश व गलत सूचना भी दी जा सकती है और इसके लिए ऐप की कोई गारंटी नहीं होगी। रोचक बात यह भी है कि Remove China Apps के लोगो पर ही ‘ड्रैगन’ बना हुआ है जो चीन का प्रतीक है।
बहरहाल Remove China Apps ऐप यूजर्स के लिए प्राइवेसी और सिक्योरिटी के हिसाब से कितनी सुरक्षित है, इस बात पर फिलहाल कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। लिहाज़ा 91मोबाइल्स ऐप का यूज़ करने से पहले पाठकों को अपनी साइबर सिक्योरिटी की पुष्टि करने की सलाह देता है।




















