Renault ने पेश की ऑल-न्यू Megane E-Tech इलेक्ट्रिक SUV, सिंगल चार्ज में मिलेगी 470KM रेंज

Join Us icon

Renault ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Megane E-Tech electric SUV से पर्दा उठा दिया है। रेनो ने इलेक्ट्रिक एसयूवी को जर्मनी में आयोजित IAA Munich 2021 में पेश किया है। Renault Megane कंपनी के पोर्टफ़ोलियो में पिछले 26 साल से मौजूद है, जिसे कंपनी ने चार अलग अलग जेनेरेशन के बाद इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश किया है। Megane E-Tech electric जीरो इमिशन (उत्सर्जन) क्रॉसओवर कार है जो कंपनी के मॉर्डन इलेक्ट्रिक प्लेटफ़ॉर्म CMF-EV पर तैयार की गई है।

शानदार एयरोडायनेमिक डिज़ाइन

renault-megane

रेनो की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक SUV में 20-इंच के टायर दिए हैं जो 4.21 मीटर लंबी और 1.50 मीटर उंची है। इस गाड़ी का वजन करीब 1,624 किलोग्राम है। इस कार के लुक की बात करें तो इसे एयरोडायनेमिक हैचबैक डिज़ाइन के साथ पेश किया गया है। इस EV में हाई, नैरो-रिम्ड टायर और फ्रंट बंदर में ख़ास तौर पर स्कलप्टेड शोल्डर एयर वेंटिलेटर दिए हैं, जो इस गाड़ी को स्ट्रीमलाइन देने के साथ इसके फ़्यूल इफिसिएंसी को भी इंप्रूव करते हैं।

Megane E-TECH electric की पावर

renault-megane-e-tech-2

रेनो ने Megane E-TECH electric के लिए नया इंजन तैयार किया है। रेनो ने इस कार को दो वेरिएंट में पेश किया है जिसका सस्ता वेरिएंट का इंजन 130 hp और 250 Nm टॉर्क की पावर जनेरेट करता है। इसकेसाथ ही महंगा वेरिएंट 218 hp और 300 Nm टॉर्क जनेरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल दो इंजन के साथ दो बैटरी पैक 40 kWh और 60 kWh के साथ आता है। दोनों बैटरियां की रेंज क्रमश: 300 किलोमीटर और 470 किलोमीटर है।

Qualcomm और Google ने बनाया इनफोटेनमेंट सिस्टम

renault-megane-infotainment

इंटीरियर की बात करें तो इस इलेट्रिक कार में दिया OpenR सिंगल स्क्रीन इसका हाइलाइट है, जो डिजिटल इंस्ट्रूमेंटल पैनल और सेंट्रल कंसोल मल्टीमीडिया स्क्रीन कनेक्ट करता है। यह लेटेस्ट जेनेरेशन Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर के साथ आने वाला एडवांस कनेक्टिविटी ऑफर करता है। इस कार के लिए इनफोटेनमेंट सिस्टम को Qualcomm और Google मिलकर तैयार कर रहे हैं। इसमें ऑनबोर्ड सेफ्टी और ADAS भी दिया गया है। यह भी पढ़ें : Qualcomm और Google मिलकर बना रहे हैं Renault की इलेक्ट्रिक कार के लिए एडवांस इनफोटेनमेंट सिस्टम

मिलेगा ज्यादा स्पेस

megne-e-tech

जैसा कि Renault ने बताया है कि इस इलेक्ट्रिक कार को CMF-EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल काफी स्पेसिअस है। गाड़ी के इंटिरियर स्पेस को मैक्सिम यूज के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने कार से ड्राइव साफ्ट टनल और इनटेग्रेट गेयर स्टिक को रिमूव कर दिया है। और कंट्रोल पैनल को सेंटर कंसोल में दिया है। Megane E-TECH electric को छह कलर ऑप्शन राफेल ग्रे, स्चिट ग्रे, मिडनाइट ब्लू, प्लेम रेड, डायमंड ब्लैक और ग्लेसियर व्हाइट में पेश किया है। इस कार को डुअल टोन पेंट स्कीम में भी खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Nubia Red Magic 6S Pro गेमिंग फोन Snapdragon 888+ SoC और 120W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और खूबियां

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here