Tesla Launch in India : भारत की सड़कों पर फर्राटा भरेंगी टेस्ला की कारें, चार मॉडल को मिली लॉन्च की मंजूरी

Join Us icon

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनी Tesla का भारतीय कार बाजार में काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। टेस्ला को चार मॉडल के निर्मार्ण और इंपोर्ट करने की अनुमति मिल गई है। ब्लूमबर्ग ने अपनी एक रिपोर्ट में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की वेबसाइट की एक पोस्ट का जिक्र करते हुए बताया है कि टेस्ला के चार मॉडल को भारत की सड़कों के योग्य होने के लिए सर्टिफ़ाइड किया गया है।

वेबसाइट के के अनुसार, टेस्ला के चार मॉडल भारत की सुरक्षा और उत्सर्जन आवश्यकताओं से मेल खाते हैं। इसमें बताया गया है कि, “टेस्ट से पता चलता है कि टेस्ला की ये गाड़िया उत्सर्जन और सुरक्षा और सड़क योग्यता के मामले में भारतीय बाजार की आवश्यकताओं से मेल खाते हैं।” टेस्ला के जिन गाड़ियों को अप्रूवल मिला है उनमें मॉडल 3 और मॉडल वाई के वेरिएंट हैं। इन गाड़ियों के इंडिया लॉन्च को टेस्ला फैन क्लब पहले ही रिपोर्ट कर चुके हैं।

सबसे ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी भारत में : टेस्ला

Tesla Model 3
Tesla Model 3

टेस्ला के प्रमुख चलन मस्का ने हिंट दिया है कि वे भारत में जल्द ही फ़ैक्ट्री लगा सकते हैं। हालांकि कंपनी पहले भारत में अपनी गाड़ियों को इंपोर्ट करेगी। इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी भारत में अपने ईवी पर लगने वाले टैक्स कम करने की रिक्वेस्ट कर रही है। कंपनी ने एक ट्वीट में कहा था कि दुनिया में सबसे ज्यादा इंपोर्ट ड्यूटी भारत में है।

इससे पहले पिछले महीने की शुरुआती में भारत सरकार का कहना था कि इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती करने की मांग से पहले टेस्ला को स्थानीय खरीद में तेज़ी और मैन्यूफ़ैक्चरिंग को लेकर अपना रोडमैप शेयर करने के लिए कहा है। टेस्ला की इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की मांग को दूसरी कंपनियों जैसे Volkswagen और Hyundai ने सपोर्ट किया है। इसके साथ ही Mahindra ने कम घरेलू लेवी के साथ आयात शुल्क की समीक्षा करने का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें : Renault की इलेक्ट्रिक कार Megane जल्द होगी लॉन्च, सिंगल चार्ज पर मिलेगी 450 KM की रेंज

Tata Motors ने केंद्र से सभी इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाले कंपनियों के साथ समान व्यवहार करने और FAME II योजना के तहत ईवी के लोकल मैन्यूफैक्चर के प्रति अपने दृष्टिकोण में सुसंगत रहने के लिए कहा था। खैर टेस्ला के चार मॉडल को केंद्र सरकार द्वारा अप्रूवल मिलने से संकेत मिलते हैं कि टेस्ला की गाड़ियां जल्द ही इंडियन मार्केट में एंट्री कर सकती है। यह भी पढ़ें : दुनिया की सबसे सस्ती Electric Car की सेल हुई शुरू, कीमत iPhone के आस-पास

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here