6000mAh बैटरी, Super AMOLED स्क्रीन, 8GB RAM और Snapdragon प्रोसेसर के साथ Samsung Galaxy F70 Pro 5G अनाउंस

सैमसंग ने कल ही बताया था कि वह इंडिया में अपनी ‘एफ’ सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy F70 Pro 5G लेकर आ रही है। वहीं आज ब्रांड की ओर से यह नया फोन ऑफिशियली अनाउंस कर दिया गया है। कंपनी की ओर से फोन का प्राइस रिवील कर दिया गया है और साथ ही गैलेक्सी एफ70 प्रो के फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी है। यह नया सैमसंग 5जी फोन 3 अगस्त से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G प्राइस
सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन की कीमत फ्लिपकार्ट के जरिये अनाउंस कर दी गई है। यह मोबाइल कुल तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। मोबाइल के बेस वेरिएंट में 6GB RAM + 128GB Storage दी गई है जिसका लॉन्च प्राइस 25,999 रुपये है। दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। वहीं टॉप वेरिएंट को 34,999 रुपये में लॉन्च किया गया है जिसमें 8GB RAM + 256GB Storage मौजूद है।
फ्लिपकार्ट पर लाइव Samsung Galaxy F70 Pro 5G की माइक्रोसाइट पर कंपनी ने यह खुलासा भी कर दिया है कि शुरुआती सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट भी दिया जाएगा। हालांकि यह छूट कितने रुपये की होगी, इस जानकारी को पर्दे में ही रख गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि ब्रांड द्वारा 3,000 रुपये तक का डिस्कांउट दे दिया जाएगा। गैलेक्सी एफ70 प्रो को Aura Green और Alpha Black कलर में खरीदा जा सकेगा।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी फोन को एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो One UI 8.5 के साथ मिलकर काम करता है। इस सैमसंग 5जी फोन में 6 जेनरेशन की एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट दी गई है। सैसमंग ने गैलेक्सी एफ70 प्रो में LPDDR5X RAM लगाई है जो मल्टीटास्किंग को स्मूथ और फास्ट बनाए रखने में मदद करेगी।
Samsung Galaxy F70 Pro 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 1.8गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ब्रांड का कहना है कि लगातार 8 घंटे तक गेमिंग करने पर भी फोन लैग नहीं करेगा और स्मूथ परफॉर्मेंस मिलेगी।
फोटोग्राफी के लिए सैमसंग गैलेक्सी एफ70 प्रो 5जी ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन ओआइएस सेंसर दिया गया है जो 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सैमसंग ने गैलेक्सी एफ70 प्रो को सेग्मेंट का इकलौता HDR Selfie Camera वाला फोन कहा है।
पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy F70 Pro 5G फोन में 6000mAh battery दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के बाद इस फोन में 24 घंटे तक का YouTube स्ट्रीमिंग टाइम पाया जा सकता है। इस मोबाइल में Bypass Charging तकनीक भी दी गई है। वहीं स्मार्टफोन को तेजी से चार्ज करने के लिए गैलेक्सी एफ70 प्रो को 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
सैमसंग का नया 5जी फोन गैलेक्सी एफ70 प्रो Super AMOLED पैनल पर बनी FHD+ डिस्प्ले पर लाया गया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus+ की लेयर चढ़ाई गई है। इस फोन में यूजर्स को Google Gemini और circle to search जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।