
Samsung Galaxy A02 और Galaxy M02 को लेकर अब तक कई तरह के सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। वहीं, अब इन दोनों ही फोन को वाई-फाई अलायंस सर्टिफिकेशन मिला है। इस सर्टिफिकेशन के बाद उम्मीद की जा रही है कि दोनों फोन लॉन्च के बेहद नजदीक पहुंच चुके हैं। कुछ ही दिनों में इन डिवाइस से कंपनी द्वारा पर्दा उठाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑफिशियल तौर पर फोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। Wi-Fi Alliance certifications दोनों फोन को मॉडल नंबर SM-A025F और SM-M025F के साथ स्पॉट किया गया है।
इस सर्टिफिकेशन की जानकारी SamMobile द्वारा दी गई है। हालांकि, सर्टिफिकेशन में Galaxy A02 और Galaxy M02 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, यह साफ हो गया है कि फोन में सिंगल-बेंड सपोर्ट Wi-Fi, Wi-Fi Direct और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा। इसे भी पढ़ें: Exclusive: क्वाड कैमरा और ड्यूल टोन-डिजाइन के साथ आएगा Samsung Galaxy M12, रियर पैनल आया सामने
यह हो सकती है स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy A02 स्मार्टफोन पिछले दिनों चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी देखा गया था। इस लिस्टिंग में खुलासा हुआ था कि गैलेक्सी ए02 को एंडरॉयड 10 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जो वनयूआई के साथ काम करेगा। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिए जाने का खुलासा हुआ था। गीकबेंच के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ए02 को 2 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा और ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 506 जीपीयू सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: 6GB रैम के साथ Samsung Galaxy A52 5G वेबसाइट पर हुआ लिस्ट, जल्द करेगा एंट्री
लीक के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए02 में 5.7 इंच की एचडी+ डिसप्ले देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल के डेफ्थ सेंसर मौजूद हो सकता है। इसी तरह सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए Samsung Galaxy A02 में 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।




















