Samsung Galaxy A06 5G का गीकबेंच स्कोर आया सामने, देखें संभावित खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/samsung-galaxy-a06-5g-geekbench-listing.jpg
Highlights

Samsung Galaxy A06 4G को सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। जबकि 5G वर्जन को कथित तौर पर GSMA डेटाबेस पर देखा गया था। जिसमें Samsung Galaxy A06 5G मार्केटिंग नेम की पुष्टि हुई थी। वहीं, अब नए अपडेट में A06 5G गीकबेंच पर दिखाई दिया है, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। बता दें कि अपकमिंग मोबाइल A0x सीरीज का पहला 5G फोन हो सकता है इसकी कीमत भी कम होने का अनुमान है। आइए, आगे लिस्टिंग में सामने आई डिटेल्स जानते हैं।

Samsung Galaxy A06 5G गीकबेंच

फिलहाल गीकबेंच के जरिए सैमसंग गैलेक्सी ए06 5जी के बारे में यही जानकारी मिली है, लेकिन जब से यह ऑनलाइन दिखाई देने लगा है, आने वाले दिनों में इसके बारे में ज्यादा डिटेल्स सामने आ सकती है। हालांकि, लॉन्च की सटीक समयसीमा अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन हम अनुमान लगा सकते हैं कि घोषणा जल्द ही हो सकती है।

सैमसंग गैलेक्सी ए06 5जी, ज्यादातर A-सीरीज फोन की तरह भारत में भी लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि यह गैलेक्सी ए06 4जी से थोड़ा महंगा हो सकता है, जिसकी कीमत 4GB+64GB मॉडल के लिए 9,999 रुपये और 4GB+128GB वर्जन के लिए 11,499 रुपये है।