
Samsung को लेकर कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि कंपनी एक Cheap 5G Phone पर काम कर रही है जिसे Samsung Galaxy A13 नाम के साथ टेक मार्केट में लाया जाएगा। कंपनी ने तो हालांकि अभी तक इस गैलेक्सी फोन से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन एक नई रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए13 की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। नई अपडेट में पता चला है कि Samsung Galaxy A13 5G फोन 50MP camera और 5,000mAh battery सपोर्ट करेगा।
Samsung Galaxy A13 5G फोन से जुड़ी यह खबर विदेशी वेबसाइट गैलेक्सी क्लब के जरिये सामने आई है। वेबसाइट रिपोर्ट के मुताबिक यह सैमसंग फोन SM-A136B मॉडल नंबर के साथ मार्केट में लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में फोन के कैमरा सेग्मेंट और बैटरी की जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि गैलेक्सी ए13 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। हालांकि रिपोर्ट में फास्ट चार्जिंग तकनीक का जिक्र नहीं किया गया है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A13 5G में कंपनी का ही Samsung ISOCELL JN1 sensor दिया जाएगा। इस कैमरा सेटअप में कितने सेंसर होंगे यह जानकारी तो साफ नहीं हो पाई है लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए13 का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। गौरतलब है कि यही कैमरा सेंसर Redmi 10 स्मार्टफोन में भी देखने को मिला था। यह भी पढ़ें : Samsung की डिसप्ले पर लॉन्च हुआ 12GB RAM वाला Realme GT Neo2, 65W तकनीक से होगी मिनटों में बैटरी फुल
Samsung Galaxy A12
बाजार में उपलब्ध सैमसंग गैलेक्सी ए12 की बात करें तो यह फोन 6.5 इंच की एचडी+ इनफिनिटी ‘वी’ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन कंपनी के ही एक्सनॉस 850 चिपसेट पर रन करता है। मार्केट में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर उपलब्ध है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 15वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A12 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।




















